1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच, मुंबई कर सकती है पंजाब का खेल खराब, दांव पर प्लेऑफ

PBKS vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच, मुंबई कर सकती है पंजाब का खेल खराब, दांव पर प्लेऑफ

 Published : May 14, 2026 12:37 pm IST,  Updated : May 14, 2026 12:37 pm IST

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज का आईपीएल मुकाबला धर्मशाला में खेल जाएगा। पंजाब की टीम अंक तालिका में नंबर चार और मुंबई इंडियंस नंबर 9 पर है। आज का मैच भी काफी अहम है।

punjab kings vs mumbai indians- India TV Hindi
पंजाब किंग्स बनाम मुंंबई इंडियंस Image Source : INDIA TV

पंजाब किंग्स बनाम मुंंबई इंडियंस। ये एक ऐसा आईपीएल मुकाबला है, जो एक टीम के लिए तो बहुत ज्यादा अहम है, लेकिन दूसरी टीम इसे केवल खेलेगी, जीत हार से उसकी सेहत पर कोई असर नहीं होगा। आ​ज फिर से धर्मशाला में आईपीएल मैच होगा। पंजाब किंग्स की टीम चाहेगी कि उसकी हार का सिलसिला कम से कम अब तो रुक जाए, लेकिन वहीं मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि पंजाब का खेल खराब किया जाए। इस मैच को कौन सी टीम जीत सकती है, चलिए जरा जानने की कोशिश करते हैं। 

पंजाब किंग्स की टीम अभी अंक तालिका में नंबर चार पर, हारी तो होगी मुश्किल

आईपीएल 2026 में आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंगस और मुंबई इंडियंस के बीच आमना सामना होगा। मैच वही शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा, इसका टॉस शाम सात बजे होगा। यानी टाइम में कोई बदलाव नहीं है। पंजाब किंग्स के लिए आज का मुकाबला काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। टीम ने 11 मैच खेलकर 13 अंक हासिल कर लिए हैं, लेकिन उसे प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम दो और मैच जीतने होंगे। टीम पिछले चार मैच हार चुकी है और टॉप से नंबर 4 पर आ चुकी है। आज का मैच पंजाब की टीम हारी तो फिर उसके लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। 

पंजाब की टीम अभी भी दिख रही है काफी मज​बूत

पंजाब किंग्स की टीम भले ही पिछले कुछ मैच हारती आ रही हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब की ओपनिंग जोड़ी कमाल की है। प्रभ​सिमरन सिंह और प्रियांश आर्या विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। बीच में श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली आते हैं। टीम के पास शानदार बल्लेबाज हैं। अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन पर जल्द से जल्द विरोधी टीम को आउट करने की जिम्मेदारी होगी। युजवेंद्र चहल इस बार गेंदबाजी अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। 

मुंबई नए और युवा खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

अब अगर मुंबई इंडियंस की ओर देखें तो पता चलता है कि ये टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब टीम केवल सम्मान के लिए खेलेगी और उसकी कोशिश होगी कि कम से कम आखिरी नंबर पर तो फिनिश ना ही किया जाए। ​अब मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में वे खुलकर खेलेंगे, इससे पंजाब का खेल खराब हो सकता है। टीम अपने उन प्लेयर्स को मौका देने की कोशिश करेगी तो नए हैं या फिर ज्यादा मैच नहीं खेल पाए हैं। टीम अपने खिलाड़ियों की फिटनेस से भी जूझ रही है। देखना होगा कि कौन से खिलाड़ी आज खेलते हैं। 

आज पंजाब की जीत की संभावना ज्यादा, मुंबई भी कर सकती है पलटवार

धर्मशाला का स्टेडियम काफी चर्चा में रहता है। ये एक हाई एल्टीट्यूट का ग्राउंड है, जहां खूब ठंडी हवाएं चलती है। इससे तेज गेंदबाजों को अच्छी ​मदद मिलने की संभावना रहती है। आज के मैच में अगर जीत की बात करें तो 60 प्रतिशत पंजाब और 40 प्रतिशत मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना है। हालांकि मुंबई की टीम कब क्या कर जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रियान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार

यह भी पढ़ें 

PBKS Playoff Qualification Scenario: पंजाब किंग्स अब कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ऐसे समीकरण

VIDEO: मनीष पांडे का कैच देखकर दुनिया रह गई सन्न, विराट कोहली का भी मुंह खुला रह गया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल