1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PBKS Playoff Qualification Scenario: पंजाब किंग्स अब कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ऐसे समीकरण

PBKS Playoff Qualification Scenario: पंजाब किंग्स अब कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ऐसे समीकरण

 Published : May 14, 2026 09:42 am IST,  Updated : May 14, 2026 09:42 am IST

पंजाब किंग्स का मामला ​बुरी तरह से फंसा हुआ है। अभी तो टीम अंक तालिका में टॉप 4 में हैं, लेकिन एक और हार उस इससे बाहर कर सकती है। क्या टीम प्लेऑफ में जाएगी या ​बाहर रह जाएगी, इसका फैसला काफी कुछ आज हो जाएगा।

punjab kings- India TV Hindi
पंजाब किंग्स Image Source : AP

पंजाब किंग्स का विजय रथ फिलहाल रुका हुआ है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने आईपीएल के शुरुआती मैचों में किसी को भी नहीं बख्शा और जीत दर्ज करती चली गई, लेकिन इसके बाद अब जब से हारी है तो जीत का नामोनिशान नहीं है। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस बीच जरा ये जानने की कोशिश करते हैं कि पंजाब की टीम अब आईपीएल प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है। क्या ऐसा भी संभव है कि टीम टॉप 4 से बाहर हो जाए। चलिए जरा सभी समीकरण और सिनेरियो समझते हैं। 

पंजाब किंग्स के पास अभी 13 अंक, प्वाइंट्स टे​बल में टीम चौथे नंबर पर काबिज

आईपीएल में जितना जरूरी सीजन का आगाज अच्छा करना है, उतना ही जरूरी उसका अंत करना भी है। पहले पहले हाफ में पंजाब किंग्स ने जबरदस्त खेल दिखाया और लगा कि इस टीम को हरा पाना संभव नहीं है, लेकिन अब बाजी पलट चुकी है। पंजाब किंग्स की टीम 13 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर चार पर संघर्ष कर रही है। इसलिए उसका मामला थोड़ा सा फंस गया है। पंजाब ने अब तक 11 मैच खेल लिए हैं। इसमें से टीम ने 6 मैच जीते हैं, चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच का बारिश के कारण परिणाम नहीं आया है। यानी उसके पास कुल 13 अंक हैं। 

टीम के बचे हुए हैं तीन मैच, दो जीते तो भी प्लेऑफ पक्का

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम के पास सबसे आसान रास्ता ये है कि टीम अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो में जीत दर्ज कर ले। इससे उसके कुल अंक 17 हो जाएंगे। इससे टीम प्लेऑफ में चली जाएगी, हालांकि अगर पूरे तीन मैच जीत लिए जाते हैं तो फिर तो कोई बात ही नहीं, टीम टॉप 2 में भी फिनिश कर सकती है। लेकिन अगर टीम ने तीन में से केवल एक ही मैच और जीता तो टीम आगे जा तो सकती है, लेकिन उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में टीम 15 अंकों पर ही रुक जाएगी। हो सकता है कि टीम नेट रन रेट के भरोसे रह जाए। यानी ये एक रिस्की कदम होगा, जो टीम कतई नहीं होने देना चाहेगी। ऐसे हालात में पंजाब की टीम चाहेगी कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए तीन में से कम से कम दो मैच हार जाएं। ताकि वे 14 अंकों तक ही पहुंच पाएं और उससे नीचे रह जाएं। 

पंजाब की टीम अगर नहीं जीती एक भी मैच तो हो जाएगी बाहर

इतना ही नहीं, अगर कहीं ऐसा हुआ कि पंजाब की टीम अपने बचे हुए तीन के तीन मैच हार गई तो फिर उसकी कहानी खत्म हो सकती है। या यूं कहें कि हो ही जाएगी। टीम केवल 13 अंकों पर ही रह जाएगी। सीएसके और राजस्थान रॉयल्स की टीम एक मैच जीतते ही उससे आगे निकल जाएंगी। इतना ही नहीं ​दिल्ली की टीम भी उससे आगे निकल सकती है। आज का मैच पंजाब के लिए काफी अहम है। जो कि मुंबई इंडियंस के ​खिलाफ होना है। आज के मैच का रिजल्ट काफी हद तक तय कर देगा कि आगे क्या होगा। 

पंजाब किंग्स के बचे हुए आईपीएल मुकाबले 

14 मई : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस : धर्मशाला 
17 मई : पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी : धर्मशाला 
23 मई : पंजाब किंग्स बनाम एलएसजी : लखनऊ

यह भी पढ़ें 

VIDEO: मनीष पांडे का कैच देखकर दुनिया रह गई सन्न, विराट कोहली का भी मुंह खुला रह गया

ऑरेंज कैप की जंग में विराट कोहली की धमाकेदार एंट्री, मुंह ताकते रह गए बड़े- बड़े बल्लेबाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल