1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की जंग में विराट कोहली धमाकेदार एंट्री, मुंह ताकते रह गए बड़े- बड़े बल्लेबाज

ऑरेंज कैप की जंग में विराट कोहली धमाकेदार एंट्री, मुंह ताकते रह गए बड़े- बड़े बल्लेबाज

 Published : May 14, 2026 06:55 am IST,  Updated : May 14, 2026 06:55 am IST

ऑरेंज कैप की रेस को विराट कोहली की सेंचुरी ने काफी रोचक बना दिया है। इसमें अब जबरदस्त बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। हालांकि पहले नंबर पर अभी भी हेनरिक क्लासेन का कब्जा बना हुआ है।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

ऑरेंज कैप की जंग अब और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है। दरअसल विराट कोहली ने आईपीएल में एक और शतक ठोक दिया है। इसके बाद उन्होंने कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए फिर से ऑरेंज कैप के लिए अपना दावा ठोक दिया है। ऐसे में अब ये रेस काफी रोमांचक मुहाने पर आकर खड़ी हो गई है। हालांकि कोहली अपने 500 रन पूरे करने से बाल बाल चूक गए हैं। 

हेनरिक क्लासेन ने अब तक बनाए हैं इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

आईपीएल इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। उन्होंने 12 मैच खेलकर 508 रन बना लिए हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 12 मैच खेलकर 501 रन बनाए हैं। यही दो बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक इस सीजन 500 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। ऑरेंज कैप की जंग में काफी पीछे रह गए विराट कोहली ने अब धमाकेदार अंदाज में फिर से एंट्री मारी है। जबरदस्त शतक लगाने के बाद वे तीसरे नंबर पर आ गए हैं। 

विराट कोहली ने पूरे कर लिए 484 रन, तीसरे नंबर पर पहुंचे

विराट कोहली ने इस साल के आईपीएल में अब तक 12 मैच खेलकर 484 रन बना लिए हैं। बुधवार रात केकेआर के खिलाफ कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 60 बॉल पर 105 रन बना दिए। कोहली इस वक्त 53.78 के औसत और 165.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। जो टॉप के दोनों बल्लेबाजों से काफी बेहतर है। कोहली ने अ​ब तक 53 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। बुधवार को वे जीत के बाद नाबाद रहे, इसका भी फायदा उन्हें मिला है। 

अभिषेक शर्मा और केएल राहुल नीचे गए, गिल टॉप 5 से भी बाहर

इस बीच अभिषेक शर्मा अब नंबर चार पर चले गए हैं। उन्होंने 12 मैच खेलकर 481 रन अब तक बनाए हैं। केएल राहुल ने 12 मैच खेलकर 477 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। यानी वो 5 बल्लेबाज हैं, जो इस वक्त ऑरेंज कैप की रेस में काफी आगे चल रहे हैं। कोहली के छलांग लगाने से शुभमन गिल अब टॉप 5 से बाहर हो गए हैं। वे अब तक 11 मैच खेलकर 467 रन बना चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी भी अब बहुत नीचे चले गए हैं। उन्होंने 11 मैच खेलकर 440 रन बनाए हैं। हालांकि अभी काफी मैच बाकी हैं और ये कह पाना मुश्किल है कि आखिर में कौन सा खिलाड़ी इस कैप पर कब्जा करेगा। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में फिर से उलटफेर, आरसीबी ने किया टॉप पर कब्जा, गुजरात टाइटंस को नुकसान

विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल