1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 14, 2026 12:06 am IST,  Updated : May 14, 2026 01:13 am IST

RCB vs KKR: केकेआर के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में हासिल नहीं कर सका था।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

विराट कोहली जिनका बल्ला आईपीएल 2026 के पिछले 2 मैचों में खामोश देखने को मिला वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में जमकर बोलते हुए देखने को मिला है। कोहली ने इस मैच में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में नहीं कर पाया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सभी की नजरें कोहली पर थी और उन्होंने जब इस मैच में अपना खाता खोला तो उसका भी जश्न मनाया, इसके बाद विराट कोहली ने जब अपनी पारी का 78वां रन पूरा किया तो उसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में 14000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी बन गए जिसमें पहले भारतीय हैं।

क्रिस गेल के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली की गिनती महान खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें वह टी20 क्रिकेट में 14000 रनों का आंकड़ा सबसे कम पारियों में पूरा करने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 409 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर था जो 423 पारियों में टी20 क्रिकेट में 14000 रनों का आंकड़ा पूरा कर पाए थे। कोहली को लेकर बात की जाए तो वह भारत की तरफ से अब तक इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जहां पहले नंबर पर काबिज हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जो टी20 क्रिकेट में 456 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 12491 रन बना चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 14000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली (भारत) - 409 पारियां
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 423 पारियां
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 431 पारियां
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 468 पारियां
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) - 505 पारियां
  • कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 633 पारियां

शतक पूरा करने के साथ की डेविड वॉर्नर की बराबरी

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे जिसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर के बराबर पहुंच गए हैं, जिसमें कोहली का ये टी20 में 10वां शतक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल काबिज हैं जिन्होंने 22 शतकीय पारियां खेली हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर बाबर आजम 13 शतकों के साथ मौजूद हैं। वहीं आईपीएल में शतक लगाने के मामले में कोहली पहले से ही नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज थे, जिसमें ये उनकी 9वीं शतकीय पारी है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 22 शतक
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 13 शतक
  • विराट कोहली (भारत) - 10 शतक
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 10 शतक

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने रचा कीर्तिमान, धोनी और रोहित छूट गए पीछे, अब निशाने पर ऐतिहासिक आंकड़ा

BCCI ने कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई नाम शॉर्टलिस्ट, IPL के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल