1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने रचा कीर्तिमान, धोनी और रोहित छूट गए पीछे, अब निशाने पर ऐतिहासिक आंकड़ा

विराट कोहली ने रचा कीर्तिमान, धोनी और रोहित छूट गए पीछे, अब निशाने पर ऐतिहासिक आंकड़ा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 13, 2026 09:55 pm IST,  Updated : May 14, 2026 12:14 am IST

Virat Kohli: विराट कोहली IPL में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में विराट ने नया इतिहास रच दिया।

Virat Kohli - India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

Virat Kohli: विराट कोहली के IPL करियर में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। विराट कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे हासिल करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कोहली ने मैदान पर उतरने के साथ ही नया इतिहास रच दिया। दरअसल, विराट कोहली का ये 279वां IPL मैच है। इसके साथ ही वह IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी और रोहित शर्मा के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। धोनी ने 2008 से 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 278 मैच खेले थे। वहीं रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए कुल मिलाकर 278 मुकाबलों में हिस्सा लिया।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 279 - विराट कोहली
  • 278 - रोहित शर्मा
  • 278 - एमएस धोनी
  • 265 - रवीन्द्र जड़ेजा
  • 257 - दिनेश कार्तिक

किंग कोहली का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपने सभी 279 IPL मुकाबले सिर्फ एक ही टीम RCB के लिए खेले हैं। वह इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL के सभी 19 सीजन एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वालों की लिस्ट में कोहली के बाद सुनील नरेन का नाम आता है। नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के लिए 199 मैच खेले हैं। विराट की नजरें अब अगले सीजन 300 IPL मैच खेलने पर टिकी हैं। 

IPL में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली (RCB) - 279
  • सुनील नरेन (KKR) - 199
  • कायरन पोलार्ड (MI) - 189
  • जसप्रीत बुमराह (MI) - 156

गौरतलब है कि विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं हैं। उन्होंने 39.64 के औसत और 133.90 के स्ट्राइक रेट से 9040 रन बनाए हैं। कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित IPL में 7289 रन अब तक जड़ चुके हैं। शिखर धवन 6768 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

यह भी पढ़ें:

10000 से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, भारत के खिलाफ हुआ था डेब्यू

ICC का बड़ा ऐलान, T20 WC से पहले टीम इंडिया का इन 2 टीमों से होगा सामना, नया रिकॉर्ड भी बना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल