1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का बड़ा ऐलान, T20 WC से पहले टीम इंडिया का इन 2 टीमों से होगा सामना, नया रिकॉर्ड भी बना

ICC का बड़ा ऐलान, T20 WC से पहले टीम इंडिया का इन 2 टीमों से होगा सामना, नया रिकॉर्ड भी बना

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 13, 2026 07:22 pm IST,  Updated : May 13, 2026 07:32 pm IST

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा। इससे पहले वार्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम 2 वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप Image Source : AFP

ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब और करीब आ गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमें वार्म-अप मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी और अब इन अभ्यास मैचों का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है। इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले 6 से 10 जून तक कई अहम वार्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें दुनिया की दिग्गज महिला टीमें आमने-सामने होंगी।

ICC ने पुष्टि की है कि वार्म-अप मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स, डर्बी काउंटी ग्राउंड और लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में आयोजित किए जाएंगे। यह मैच स्थानीय समयानुसार दो स्लॉट्स (सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे) में खेले जाएंगे। यह वही लॉफबोरो यूनिवर्सिटी है, जहां ECB का नेशनल क्रिकेट परफॉर्मेंस सेंटर स्थित है। भारतीय टीम 2 वॉर्म-अप मुकाबले खेलेगी। 8 जून को टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। वहीं, 10 जून को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। इसके बाद टीम इंडिया सीधे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

टिकट बिक्री का बना नया रिकॉर्ड

इस बीच टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ICC के मुताबिक, वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 इतिहास का सबसे ज्यादा टिकट बिकने वाला संस्करण बन चुका है। अब तक 1.45 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जबकि टूर्नामेंट शुरू होने में अभी 30 दिन बाकी हैं। उद्घाटन मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस बार टिकट बिक्री ने 2020 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के पूरे टूर्नामेंट की कुल दर्शक संख्या 136549 को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ है कि महिला क्रिकेट की लोकप्रियता दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है।

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैचों का  शेड्यूल

6 जून 2026

  • नीदरलैंड्स बनाम स्कॉटलैंड, डर्बी (10:00 AM)
  • साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड, लॉफबोरो  (10:00 AM)
  • श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, डर्बी (03:00 PM)
  • न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, लॉफबोरो (03:00 PM)

8 जून 2026

  • वेस्टइंडीज बनाम भारत, कार्डिफ (10:00 AM)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, कार्डिफ (03:00 PM)

9 जून 2026

  • स्कॉटलैंड बनाम पाकिस्तान, डर्बी (10:00 AM)
  • आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, लॉफबोरो (10:00 AM)
  • नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका, डर्बी (03:00 PM)
  • साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, लॉफबोरो (03:00 PM)

10 जून 2026

  • भारत बनाम इंग्लैंड, कार्डिफ (10:00 AM)
  • वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, कार्डिफ  (03:00 PM)

यह भी पढ़ें

 

पाकिस्तान की नहीं गल रही घर के बाहर दाल, कितने साल से जीत का इंतजार कर ही है टीम

'वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा अभी बाकी', युवा खिलाड़ी के भविष्य पर दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल