1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की नहीं गल रही घर के बाहर दाल, कितने साल से जीत का इंतजार कर ही है टीम

पाकिस्तान की नहीं गल रही घर के बाहर दाल, कितने साल से जीत का इंतजार कर ही है टीम

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 13, 2026 09:39 am IST,  Updated : May 13, 2026 09:39 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को घर के बाहर एक और टेस्ट में हार मिली है। साल 2023 के बाद से लेकर अब तक टीम कोई मैच नहीं जीत पाई है। इससे टीम की दशा का पता चलता है।

shan masood- India TV Hindi
शान मसूद Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब है। वैसे तो टीम कहीं भी नहीं जीत पा रही है, लेकिन घर के बाहर तो हाल और भी बुरा है। टीम बड़ी उम्मीदों और इरादों के साथ बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची थी, लेकिन पहले ही मैच में बांग्लादेश ने जिस तरह की पटकनी दी है, उसे पाकिस्तान आने वाले कई साल तक याद रखेगा। साल 2023 के बाद से लेकर अब तक पाकिस्तान ने घर के बाहर कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। जो अपने आप में उल्लेखनीय बात है।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों के बड़े अंतर से पीटा

बांग्लादेश ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले गए पहले टेस्ट में 104 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इससे डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भी पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय टीम को बिना मैच खेले ही फायदा मिल गया है। इस बीच बांग्लादेश को फायदा मिला है। अब आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी पाकिस्तानी टीम को नुकसान हो सकता है। 

साल 2023 में मिली थी घर के बाहर पाकिस्तान को जीत

इस बीच आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान ने इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट साल 2023 में जीता थी, तब पाकिस्तान ने श्रीलंका को उसी की जमीन पर हराया था। ये मैच कोलंबो में खेला गया था। इसके बाद से टीम घर के बाहर कोई मैच नहीं जीत पाई है। खास बात ये है कि बाकी टेस्ट खेलने वाले देशों ने इस दौरान कम से कम एक टेस्ट तो घर के बाहर जीता ही है, लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाया है। 

छह टेस्ट घर के बाहर खेले, नहीं मिली किसी में भी जीत

साल 2023 से लेकर अब तक पाकिस्तानी टीम ने घर के बाहर छह टेस्ट मैच खेले हैं और हर बार उसे हार का ही सामना करना पड़ा है। साल 2018 से लेकर 2020 तक भी पाकिस्तानी टीम ने घर के बाहर लगातार सात मैच घर के बाहर हारे हैं। यानी ये बाहर की हार का लगातार दूसरा सिलसिला है। 

ये आंकड़े भी जान ओर समझ लीजिए

खास बात ये है कि पाकिस्तानी टीम के लिए ढाका टेस्ट में तीन बार 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप हुई है। इस मैच से पहले तक केवल चार ही बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने टेस्ट की एक ही पारी में तीन बार सेंचुरी की साझेदारी के बाद भी हारी हो। अब पाकिस्तान का नाम भी इसमें जुड़ गया है। अब पाकिस्तानी टीम इस सीरीज को जीत तो नहीं सकती है, क्योंकि सीरीज में दो ही टेस्ट हैं। हालांकि ​आखिरी टेस्ट जीतकर उसके पास ये मौका जरूर होगा कि वो सीरीज को बराबरी पर लेकर आए। दूसरा टेस्ट मैच 16 मई से खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

प्रीति जिंटा ने आधी रात सोशल मीडिया पर लगाई जमकर फटकार, पंजाब किंग्स हारी है चार लगातार मैच

ऑरेंज कैप की रेस में नया ट्विस्ट, दो बल्लेबाजों के 500 से अधिक रन, वैभव सूर्यवंशी बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल