1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई नाम शॉर्टलिस्ट, IPL के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

BCCI ने कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई नाम शॉर्टलिस्ट, IPL के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 13, 2026 08:44 pm IST,  Updated : May 13, 2026 08:59 pm IST

BCCI ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नए कोचिंग स्टाफ के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी को शॉर्टलिस्ट किया है।

L Balaji- India TV Hindi
एल बालाजी Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तैयार करने वाले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। BCCI ने नए कोचिंग स्टाफ के लिए कई नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी सबसे चर्चित नाम बनकर सामने आए हैं। माना जा रहा है कि IPL 2026 खत्म होते ही ये नए कोच अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

दरअसल, पिछले साल ट्रॉय कूली के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छोड़ने के बाद BCCI बेंगलुरु स्थित इस हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के लिए एक विदेशी गेंदबाजी विशेषज्ञ की तलाश में था। बोर्ड ने इंग्लैंड के मशहूर बॉलिंग कोच स्टेफन जोन्स से भी बातचीत की थी और मामला काफी आगे बढ़ चुका था। हालांकि फिलहाल यह डील पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद BCCI ने भारतीय कोचों की ओर रुख किया और अब वीआरवी सिंह व लक्ष्मीपति बालाजी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कोचिंग रोल के लिए चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। फरवरी में BCCI ने कुल 10 नए कोचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे थे और अब चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भारत के ये दो पूर्व तेज गेंदबाज CoE के लिए नियुक्त किए जा रहे 10 नए कोचों का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए फरवरी में विज्ञापन जारी किया गया था।

पी कृष्णकुमार का नाम भी शामिल

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर टीम को रणजी ट्रॉफी जिताने वाले अनुभवी गेंदबाजी कोच पी कृष्णकुमार को भी बॉलिंग कोच की भूमिका मिल सकती है। कृष्णकुमार ने उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह और आकिब नबी जैसे तेज गेंदबाजों को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, बल्लेबाजी कोच के तौर पर पूर्व कर्नाटक ऑलराउंडर येरे गौड़ का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 54 साल के गौड़ ने अपने करियर में 134 फर्स्ट-क्लास और 49 लिस्ट ए मुकाबले खेले थे। उनके साथ पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर सुनेत्रा परांजपे को भी बल्लेबाजी कोचिंग ग्रुप में शामिल किया जा सकता है।

दिशान्त याग्निक का नाम लगभग फाइनल

फील्डिंग कोच के तौर पर दिशान्त याग्निक का चयन भी लगभग तय माना जा रहा है। याग्निक फिलहाल KKR के फील्डिंग कोच हैं और पहले राजस्थान व राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, इंग्लैंड के स्टेफन जोन्स के साथ बातचीत पूरी तरह खत्म हुई है या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। 52 साल के जोन्स हाल ही में हैदराबाद में एक निजी कोचिंग असाइनमेंट पर भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:

10000 से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, भारत के खिलाफ हुआ था डेब्यू

ICC का बड़ा ऐलान, T20 WC से पहले टीम इंडिया का इन 2 टीमों से होगा सामना, नया रिकॉर्ड भी बना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल