1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, कप्तान को लेकर सस्पेंस बरकरार

U19 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, कप्तान को लेकर सस्पेंस बरकरार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 25, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 05:29 pm IST

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट जनवरी में नेपाल और बांग्लादेश में खेला जाएगा।

England Cricket team Flag- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम फ्लैग Image Source : AFP

इंग्लैंड ने 2027 में होने वाले महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट जनवरी महीने में नेपाल और बांग्लादेश में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले ये खिलाड़ी यूके में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद इंग्लैंड की अंडर-19 टीम नवंबर में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी।

फोबे ब्रेट को दोबारा मिली टीम में जगह

वॉर्विकशायर की स्पिनर फोबे ब्रेट को टीम में दोबारा जगह मिली है। वह 2025 के टूर्नामेंट में भी खेली थीं, जहां इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। इसके साथ ही 'द ब्लेज' की मारिया एंड्रयूज को भी शामिल किया गया है, जो पिछली बार रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर पाई थीं।

कप्तान के नाम का नहीं हुआ ऐलान

इस टीम के कई खिलाड़ियों के पास टियर-1 काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव है। इनमें एसेक्स की ऑलराउंडर ब्रायोनी गिलग्रास, यॉर्कशायर की लेग स्पिनर हॉली गार्टन और लंकाशायर से खेलने वाली 16 साल की लेग स्पिनर वीनस वीराप्पुली शामिल हैं। टीम के कप्तान के नाम का ऐलान वर्ल्ड कप के पास आने पर किया जाएगा। इसके अलावा वर्ल्ड कप के लिए चुने गए 5 रिजर्व खिलाड़ी भी ट्रेनिंग कैंप और भारत दौरे में टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

U19 महिला टीम के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड की अंडर-19 महिला टीम के हेड कोच क्रिस गेस्ट ने कहा कि यह हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बहुत ही शानदार मौका है। अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के लिए अब तक जितने भी स्क्वॉड भेजे गए हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन और पूरी तैयारी के साथ जाने वाली टीम होगी। इस बार भी हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना ही है। पुरानी कोशिशों और अनुभवों से सीख लेते हुए, हमने इस बार अपनी तैयारी का तरीका थोड़ा बदला है। अब हम यह पक्का कर रहे हैं कि हमारे खिलाड़ियों को टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बाहर मैदान पर मैच खेलने का पूरा मौका मिले।

U19 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वॉड

मारिया एंड्रयूज, एमेली बिशप, फोबे ब्रेट, एलिजा ब्रिस्टो, फ्लोरा डेविस, हॉली गार्टन, ब्रायोनी गिलग्रास, जेनेवीव जीर, अमेलिया ओलिवर, सृष्टि पाटिल, प्रार्थना रेड्डी, फेथ टीकासिंह, क्लारा थैकर, स्काई थॉमस, वीनस वीरापुली

रिजर्व प्लेयर्स: एवा क्लाइव, इव्रीन धालीवाल, लिबी फेलोज़, लुसी रैंडल-बिसेल, इसोबेल थॉर्नडाइक

यह भी पढ़ें

जोस बटलर का बड़ा कारनामा, बने 10 हजार व्हाइट बॉल रन बनाने वाले पहले अंग्रेज बल्लेबाज

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज से पहले कोच का बड़ा बयान, बोले- अगर ICC इवेंट जीतना है तो इंडिया को हराना होगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।