1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जेडीयू की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, नीतीश ने संजय झा पर फिर जताया भरोसा, बने कार्यकारी अध्यक्ष

जेडीयू की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, नीतीश ने संजय झा पर फिर जताया भरोसा, बने कार्यकारी अध्यक्ष

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 22, 2026 03:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 03:48 pm IST

नई टीम में संजय झा को एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेडीयू ने संगठन विस्तार के तहत इस बार 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव और 8 नेताओं को सचिव बनाया है।

संजय झा, निशांत कुमार,...- India TV Hindi
संजय झा, निशांत कुमार, नीतीश कुमार Image Source : PTI

पटना: नीतीश कुमार की अगुवाई में जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में संजय झा को एक बार फिर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेडीयू ने संगठन विस्तार के तहत इस बार 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव और 8 नेताओं को सचिव बनाया है। पार्टी का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत होगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश 

इस नई टीम में जेडीयू को मजबूत करने और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई देती है। संजय झा के  नेतृत्व में संगठन को सक्रिय और चुनावी तौर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा। पार्टी ने अति पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हुए जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, गोपालगंज से सांसद आलोक कुमार सुमन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

महासचिव 

जदयू ने 12 नेताओं को महासचिव बनाया है। इनमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रोशन सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कविता देवी, कपिल हंसदेव पटेल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं। इसके अलावा राजीव रंजन प्रसाद को प्रवक्ता सह सचिव बनाया गया है। 

सचिव

 रवींद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूबी नागवंश और निवेदिता कुमारी (कटिहार) को जिम्मेदारी सौंपी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।