1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मंत्री का पद संभालने के बाद निशांत कुमार ने जारी किया पहला बयान, बोले- 'पिताजी ने 20 सालों में जो भी किया उसे आगे बढ़ाऊंगा'

मंत्री का पद संभालने के बाद निशांत कुमार ने जारी किया पहला बयान, बोले- 'पिताजी ने 20 सालों में जो भी किया उसे आगे बढ़ाऊंगा'

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 08, 2026 02:08 pm IST,  Updated : May 08, 2026 02:32 pm IST

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। मंत्री का पद संभालने के बाद निशांत कुमार ने पहला बयान जारी किया है।

nishant kumar bihar health minister- India TV Hindi
निशांत कुमार ने संभाला स्वास्थ्य मंत्री का पद। Image Source : X (@NISHANTJDU)

बिहार में गुरुवार को सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार किया गया। पटना के गांधी मैदान में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत एनडीए के तमाम नेता मौजूद थे। इस दौरान 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। जिन नेताओं ने मंत्री पज की शपथ ली उनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी शामिल है। शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। निशांत कुमार को सम्राट चौधरी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार मिला है। अब स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालने के बाद निशांत कुमार ने अपना पहला बयान जारी किया है।

क्या बोले निशांत कुमार?

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालने के बाद अपने पहले बयान में निशांत कुमार ने कहा- "सम्राट जी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, ईमानदारी से उसे निभाने की कोशिश करूंगा। पिताजी (नीतीश कुमार) ने 20 सालों में जो कुछ भी किया स्वास्थ्य समेत सभी विभागों में उसे आगे बढ़ाऊंगा।ष मेरी कोशिश होगी कि एक ईमानदारी और सच्चाई से अपना काम करूं और जनता की सेवा करूं।"

बिहार को सुंदर और समृद्ध बनाना है- निशांत

सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने एक पोस्ट में निशांत ने कहा- "आज बिहार सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मैं जद(यू) प्रदेश कार्यालय पहुंचा। भारी संख्या में प्यारे कार्यकर्ता भाइयों और बहनों के अलावा माननीय सांसदों,विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया।सभी का मेरे प्रति प्यार ही मेरी ताकत है। मैंने भी सभी का दिल से अभिवादन किया। आनेवाले दिनों में बिहार को सबसे विकसित राज्य बनाने के मिशन पर लगना है। सभी के सपनों को पूरा करना है। पिताजी के दिखाए रास्ते पर चलकर अपने बिहार को सुंदर और समृद्ध बनाना है।"

अन्य नेताओं को कौन सा मंत्रालय?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह समेत 6 अहम विभाग अपने पास रखे हैं जिनमें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन और ऐसे सभी विभाग शामिल हैं जो किसी अन्य मंत्री को अलॉट नहीं किया गया हो। जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी  को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग दिया गया है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग सौंपे गए हैं। मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना जनसंपर्क विभाग मिला है, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग दिया गया है। दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बेटे निशांत बने स्वास्थ्य मंत्री, विजय सिन्हा होंगे कृषि मंत्री; बिहार में विभागों का बंटवारा

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार, किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ? देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।