1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: नीतीश की भावुक विदाई, अब सम्राट CM, विजय और निशांत होंगे डिप्टी सीएम? बिहार में सियासत तेज

VIDEO: नीतीश की भावुक विदाई, अब सम्राट CM, विजय और निशांत होंगे डिप्टी सीएम? बिहार में सियासत तेज

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 14, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 01:28 pm IST

बिहार में नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। सम्राट चौधरी के नए सीएम बनने की चर्चा जोरों पर है। तो वहीं, विजय चौधरी और नीतीश के बेटे निशांत के डिप्टी सीएम बनने की बात चल रही है। नीतीश की विदाई का देखें वीडियो...

सम्राट चौधरी और निशांत कुमार- India TV Hindi
सम्राट चौधरी और निशांत कुमार Image Source : FILE PHOTO

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इसके बाद सम्राट चौधरी के नए सीएम बनने की चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी डिप्टी सीएम के लिए मना लिया गया है और वे बिहार के नए डिप्टी CM बनेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहले कुछ समय संगठन में काम करना चाहते थे, फिर सरकार का हिस्सा बनना चाहते थे. लेकिन उनको डिप्टी सीएम के लिए मना लिया गया है। उनके साथ ही विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम बनेंगे। इस तरह से बिहार में फिर से दो डिप्टी सीएम होंगे। आज शाम नए सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान होने की संभावना है।

नीतीश कुमार की विदाई
Image Source : REPORTERनीतीश कुमार की विदाई

नीतीश की विदाई का देखें वीडियो


पहली बार भाजपा के हाथों में बिहार की बागडोर

भाजपा बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है, इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का फैसला लिया जाएगा। नीतीश कुमार अब राज्यसभा में नजर आएंगे और उनके दिल्ली जाने के फैसले से अब बिहार में सत्ता की बागडोर बीजेपी के हाथों में होगी और राज्य में पहली बार पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। सम्राट चौधरी के सीएम बनने की चर्चा तेज है और जानकारी के मुताबिक उन्हें सीेम बनाया जा सकता है।  

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने क्या बताया

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी ने एएनआई के हवाले से बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे पार्टी कार्यालय में होगी, जिसमें दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी, जहां विधायक दल के नेता का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बिहार को 15 अप्रैल तक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

बिहार के सीएम का कब होगा शपथ ग्रहण

जानकारी के मुताबिक, आज सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद कल यानी बुधवार को सिर्फ CM और डिप्टी CM के शपथ होने की ज्यादा सम्भावना है। यदि कल मंत्रियों का शपथ नहीं होगा तो मंत्रियों का शपथ मई के पहले सप्ताह में होने की सम्भावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।