1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar New CM LIVE: बिहार को आज अलविदा कहेंगे नीतीश कुमार, शाम 4 बजे नए CM के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर, कल शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी
  Live Now

Bihar New CM LIVE: बिहार को आज अलविदा कहेंगे नीतीश कुमार, शाम 4 बजे नए CM के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर, कल शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी

 Updated : Apr 14, 2026 10:32 am IST

बिहार के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज ना सिर्फ मौजूदा नीतीश सरकार के कार्यकाल की समाप्ति होगी बल्कि बतौर सीएम नीतीश कुमार के 20 साल के लंबे कार्यकाल का भी अंत होने जा रहा है।

nitish kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार। Image Source : PTI

बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसका फैसला अब से कुछ घंटे बाद हो जाएगा। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी कैबिनेट मीटिंग करेंगे, इसके बाद वो पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी का चुनाव होगा। लेकिन ये उत्तराधिकारी कौन होगा इस पर हर किसी की नजर है। दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी। हालांकि औपचारिक ऐलान शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक में होगा।

निशांत कुमार के डिप्टी CM बनने की चर्चा तेज

नए सीएम और उनके मंत्रिमंडल को लेकर कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ होने वाली है लेकिन नए सीएम के साथ मंत्रियों के नामों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। कई संभावित चेहरों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है उनमें से कई चेहरे वहीं हैं जो मौजूदा नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हैं। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की भी चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार ब‍िहार की नई सरकार में 2 ड‍िप्‍टी सीएम नहीं होंगे सिर्फ निशांत कुमार के रूप में एक ही उप मुख्‍यमंत्री होंगे। जबक‍ि अभी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कोटे से 2 उप मुख्‍यमंत्री भी हैं।

'नॉन-परफॉर्मिंग' मंत्रियों की छुट्टी?

इसी के साथ ये भी संभावना जताई जा रही है कि बिहार की नई सरकार में बीजेपी के कुछ नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपने कोटे से कुछ 'नॉन-परफॉर्मिंग' मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। लेकिन वो चेहरे कौन कौन हो सकते हैं उसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसके अलावा, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई जगह को किसी प्रभावशाली नए चेहरे से भरे जाने का संभावना है।

Live updates :Bihar New CM LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    आज नहीं होगी JDU विधायक दल की बैठक

    जहां आज नए सीएम का ऐलान होने वाला है, उससे पहले जेडीयू विधायक दल की आज होने वाली बैठक टल गई है। अब ये बैठक कल होगी। जेडीयू के नेता श्रवण कुमार ने ये जानकारी दी। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी का आज चुनाव होने जा रहा है। दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी। आज ही शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक होगी जिसमें सीएम का औपचारिक ऐलान होगा।

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सहयोगी दलों के संभावित मंत्री

    1. संतोष कुमार सुमन 
    2. संजय पासवान
    3. संजय कुमार सिंह
    4. दीपक प्रकाश
  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बीजेपी कोटे के संभावित मंत्री

    1. विजय कुमार सिन्हा
    2. मंगल पाण्डेय
    3. रामकृपाल यादव
    4. दिलीप जायसवाल
    5. श्रेयसी सिंह
    6. लखेंद्र पासवान
    7. रमा निषाद
    8. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
    9. अरुण शंकर प्रसाद
    10. संजय सिंह टाईगर
  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    तेजस्वी ने नीतीश पर क्या आरोप लगाया?

    एक ओर NDA नए सीएम के शपथ ग्रहण की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर RJD ने सीएम बदले जाने पर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की सरकार अब रिमोर्ट कंट्रोल से चलेगी। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर बिहार का खजाना खाली करने और बिहार को बदहाल छोड़कर जाने का भी आरोप लगाया। 

  • 6:46 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    ताजपोशी से पहले पटना में जुट रहे दिग्गज

    बिहार में नए सीएम की ताजपोशी से पहले पटना में आज दिग्गजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो रहा है।

    • आज सुबह 10 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचेंगे।
    • पीएम मोदी भी आज शाम पटना पहुंच रहे हैं। रात में वो पटना में ही रुकेंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
    • 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे बिहार में नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा।
    • बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले सोमवार शाम डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई। राज्यपाल के सचिव ने भी दिन में सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी।
  • 6:44 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कौन होगा नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी?

    सवाल है कि बीजेपी किसे अगले सीएम के तौर पर चुनेगी। पिछले कई दिनों से कई नामों को लेकर कयासबाजी चल रही है। तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। जातीय समीकरणों के लिहाज से भी सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनान तय है। वो नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण यानी कुर्मी-कुशवाहा वोट बैंक के लिहाज से भी फिट बैठते हैं। साथ ही सम्राट पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों के ही भरोसेमंद माने जाते हैं।

  • 6:43 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बिहार के अगले CM पर आज मुहर

    1. आज सुबह 11 बजे सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी।
    2. बैठक के बाद नीतीश दोपहर तीन बजे लोकभवन जाकर राज्यपाल को सीएम पद का इस्तीफा सौंपेंगे।
    3. उसके बाद दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल मीटिंग होनी है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।
    4. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उस बैठक में सेट्रल ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहेंगे, आज ही वो पटना पहुंचेंगे।
    5. हालांकि अगले सीएम का औपचारिक एलान NDA विधायक दल की मीटिंग के बाद किया जाएगा।
    6. शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की बैठक होगी। आज ही जेडीयू विधायक दल की भी बैठक होगी।
  • 6:40 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज

    नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में सीएम और डिप्टी सीएम के साथ कुछ चुनिंदा वरिष्ठ मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जाएगी, जबकि बाकी मंत्रियों को बाद में कैबिनेट विस्तार के दौरान शामिल किया जाएगा। 

     

  • 6:38 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    जेडीयू कोटे से कौन कौन बन सकते हैं मंत्री?

    जेडीयू कोटे से ज्यादातर उन्हीं नामों की चर्चा है जो अभी नीतीश सरकार में मंत्री हैं। उनमें विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार इस बार भी मंत्री बन सकते हैं। हालांकि कुछ नए नाम भी शामिल किए जा सकते हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं, जिनको डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है।

  • 6:37 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    NDA विधायक दल की बैठक में CM के नाम पर अंतिम मुहर

    बिहार के नए सीएम पर जारी सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। NDA विधायक दल की बैठक में शाम 4 बजे नए सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। कल सुबह 11 बजे पटना में होने वाले शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।