1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा सांसद वरुण गांधी लापता, लोगों ने पुलिस से मांगी मदद

भाजपा सांसद वरुण गांधी लापता, लोगों ने पुलिस से मांगी मदद

भाजपा के सुलतानपुर सांसद वरुण गांधी लंबे समय से संसदीय क्षेत्र से गायब चल रहे हैं जिससे नाराज कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

Varun Gandhi- India TV Hindi
Varun Gandhi

नई दिल्ली: भाजपा के सुलतानपुर सांसद वरुण गांधी लंबे समय से संसदीय क्षेत्र से गायब चल रहे हैं जिससे नाराज कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। आक्रोशित युवाओं का कहना है कि पिछले कई महीनों से सांसद का कोई पता नहीं चल रहा है। वह कहीं गुम हो गए हैं, लिहाजा पुलिस प्रशासन से उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है। (क्या आप बिना टिकट ट्रेन में कर कहे हैं यात्रा?...कोई बात नहीं, नहीं होगा जुर्माना)

युवाओं का कहना है कि सांसद के क्षेत्र में न रहने से तमाम विकास कार्य पिछड़ रहे हैं और जनता उनसे मिलकर अपनी परेशानियां भी बताना चाह रही है। बताते चलें कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान वरुण गांधी ने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में हर तीसरे महीने आकर संसदीय क्षेत्र में रुकने का वायदा किया था, लेकिन वे अपने वायदे से मुकर गये।

पिछले साल 27 दिसम्बर को वरुण गांधी सुलतानपुर आये थे तब से आज तक उन्होंने क्षेत्र में शक्‍ल नहीं दिखाई। यही नहीं उनके न आने से जिला सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक भी नहीं हो सकी है। विकास भवन से भी कई बार वरुण गांधी को बैठक की अध्यक्षता करने के लिये पत्र जारी किया गया, बावजूद इसके वे नहीं आये और बैठक आज तक टलती जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी निर्देश हैं कि प्रत्येक सांसद अपने क्षेत्र की जनता से रुबरु हो और उनकी समस्यायें सुने, लेकिन प्रधानमंत्री के निर्देश भी वरुण गांधी के लिये कोई मायने नहीं रखते। जनता अपनी परेशानी उनसे कहने के लिये बेहाल है। शायद यही वजह है कि इन युवाओं ने इनकी गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर दी।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप
दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी

Latest India News