- लखनऊ: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम #ChunavManch के जरिए प्रदेश की राजनीति के बड़े दिग्गज 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी-अपनी पार्टियों की रणनीति के बारे में चर्चा कर रहे हैं। #ChunavManch में चर्चाओं का यह दौर दिनभर चलने वाला है, और जाहिर-सी बात है बड़ी बहसों में से बड़ी खबरें निकल कर सामने आएंगी। तो दिन भर की चर्चाओं से छनकर आए हर लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
जानें, #ChunavManch से जुड़े लाइव अपडेट्स:
- समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने शिवपाल यादव के सवाल पर कहा, जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन आदरणीय नेताजी जो भी निर्णय लेंगे वह मान्य होगा।
- 2017 में अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले पाएंगे। जो भी मुख्यमंत्री होगा वह BJP से होगा: केशव मौर्य।
- कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, 27 साल में 12 सरकारें बनीं और बिगड़ीं। कोई लस्सी बनके आया तो कोई जूस बनके। पर जिस कमी को बताकर आए दूर नहीं कर पाए।
- गरीब किसान खटिया उठाकर जाता है तो उसे चोर कहते हैं और माल्या हजारों करोड़ लेकर जाता है तो उसे डिफॉल्टर कहतें हैं: राज बब्बर
- समाजवादी पार्टी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, पार्टी पर जो भी संकट है एक-दो दिन में दूर हो जाएगा।
- केशव मौर्य बोले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा चुनाव के बाद पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा।
- नहम जात-बिरादरी, धर्म-मजहब से अलग नहीं हो सकते। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के संस्कारों से जुड़े विचारों को जिंदा रखा: राज बब्बर
- राज बब्बर बोले, राहुल गांधी को नॉन-सीरियस नेता का टैग देना गलत है। वो 24 घंटे में 48 घंटे काम करने की क्षमता रखते हैं।
- UP के मिर्जापुर से अपना दल की सांसद और राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि, समाजवादी पार्टी में डाइनिंग टेबल पर सीएम तय होता है। कांग्रेस में 10 जनपथ से सीएम तय होता है। अपना दल-बीजेपी विधायक दल के लोग सीएम का नाम तय करेंगे।
Watch Video: देखें अनुप्रिया पटेल और राज बब्बर की तीखी नोकझोंक
- बीजेपी को धार्मिक ध्रुवीकरण की जरूरत नहीं है, हमारा नारा सबका साथ-सबका विकास है। कांग्रेस ने 60 साल में जो नहीं किया वह नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया: केशव मौर्य
- समाजवादी पार्टी ने समुदाय विशेष के गुंडों को संरक्षण दिया। कैराना में इसी वजह से पलायन हुआ: केशव मौर्य
- नरेश अग्रवाल ने कहा, बीजेपी का एक खास संप्रदाय के गुंडों को संरक्षण देने का आरोप साफ नहीं है, बल्कि इनकी विचारधारा गंदी है। सत्ता के लिए यह पार्टी देश के टुकड़े भी कर सकती है। केशव प्रसाद मौर्य को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। गुंडों का कोई देश, जाति और धर्म नहीं होती है।
- केशव मौर्य ने इसका जवाब देते हुए कहा, मैं किसी समुदाय विशेष की बात नहीं कर रहा हूं। समुदाय विशेष के गुंडों की बात कर रहा हूं।
Latest India News