1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #ChunavManch: अखिलेश यादव ने कहा, झगड़ा मेरी वजह से नहीं, मेरी कुर्सी की वजह से है

#ChunavManch: अखिलेश यादव ने कहा, झगड़ा मेरी वजह से नहीं, मेरी कुर्सी की वजह से है

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम #ChunavManch के जरिए प्रदेश की राजनीति के बड़े दिग्गज अपनी-अपनी पार्टियों की रणनीति के बारे में चर्चा करेंगे। #ChunavManch में चर्चाओं का यह दौर दिनभर चलने वाला है।

ChunavManch Akhilesh Yadav Aap Ki Adaalat

#ChunavManch: आप की अदालत में अखिलेश बोले, मेरे परिवार में झगड़ा मेरी वजह से नहीं। जाने पूरी अपडेट...

  • मेरी और चाचा के बीच की बात कोई नहीं जानता। नाराजगी हो सकती है, परिवार में कोई झगड़ा नहीं है।
  • अमर सिंह के बारे में बोलते हुए अखिलेश ने कहा, मेरे और नेताजी के बीच में कोई नहीं आएगा।
  • मेरे और नेताजी के बीच में कोई बाहरी नहीं आएगा। नेताजी ने कहा कि अब बीच में किसी को नहीं आने देंगे।
  • अमर सिंह और शिवपाल चाचा की दोस्ती के बारे में नहीं पता: अखिलेश
  • चाचा जानते हैं कि दीपक सिंघल क्यों हटाए गए हैं। दीपक सिंघल ने मेरे और चाचा दोनों के साथ काम किया है: अखिलेश यादव
  • झगड़ा मेरी वजह से नहीं, मेरी कुर्सी की वजह से है: अखिलेश यादव
  • मैं जिस कुर्सी पर बैठा हूं, उसकी वजह से झगड़ा हो रहा है: अखिलेश यादव
  • अमर सिंह पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जो विवाद होगा उसका रास्ता नेताजी निकालेंगे। कुछ फैसले नेताजी के कहने पर, कुछ खुद लेता हूं। नेताजी और हम मिलकर अब बीच के लोगों हटा देंगे। किसी को बीच में नहीं आने देंगे।
  • चुनाव के लिए अपने कामों पर पूरा भरोसा। चुनाव में झगड़े का नहीं विकास का असर दिखेगा। जिस तरह के कार्यकर्ता निकल कर सामने आए हैं, मुझे यकीन है कि आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी: अखिलेश यादव
  • यह पूछने पर कि क्या प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने पर आपको बुरा लगा, अखिलेश ने कहा कि मुझे कैसा लगा इसका असर आपने देखा होगा।
  • पार्टी और प्रदेश की भलाई के लिए बड़े फैसले लूंगा।
  • यह पूछे जाने पर कि क्या मायावती जैसे कहती हैं कि मुझे बुआ न कहें, क्या वैसे ही कोई और कह सकता है कि मुझे अंकल ना कहें, अखिलेश ने कहा कि ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति को देखते हुए ऐसा हो सकता है।
  • पुत्र होने के नाते मेरी यह जिम्मेदारी है कि नेताजी नाराज न हों। मैं गायत्री प्रजापति को फिर से मंत्री पद वापस दूंगा: अखिलेश यादव
  • जब मायावती की सरकार थी तो सीएमओ मार दिया गया था। उनके कई मंत्री जेल गए: अखिलेश
  • अखिलेश बोले, 'नेतजी पार्टी के मुखिया होने के साथ मेरे पिता भी हैं।' पुत्र होने के नाते मेरी यह जिम्मेदारी है कि नेताजी नाराज न हों। मैं गायत्री प्रजापति को फिर से मंत्री पद वापस दूंगा: अखिलेश यादव
  • जब मायावती की सरकार थी तो सीएमओ मार दिया गया था। उनके कई मंत्री जेल गए: अखिलेश
  • बुलंदशहर की घटना दुखद थी। जिस समय घटना जानकारी में आई, मैंने सारे पुलिसवालों पर कार्रवाई की: अखिलेश यादव
  • बहुजन समाज पार्टी का जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जा रहा है वह कह रहा है कि उससे पैसा मांगा जा रहा है। पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि वहां टिकट कैसे मिलते हैं: अखिलेश
  • ​यदि कानून व्यवस्था खराब है तो आगरा में होटल्स के 6,000 कमरे कैसे बढ़ गए? हर साल यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है: अखिलेश यादव
  • मुझसे आप कोई जिला पूछिए और मैं बता दूंगा कि वहां हमारी सरकार ने क्या बड़ा काम किया है। यही सवाल आप बीजेपी से पूछिए कि उसने किसी एक जिले में क्या बड़ा काम किया है: अखिलेश यादव
  • मोदीजी यूपी आकर अब सवालों वाला भाषण नहीं पूछेंगे। अब उन्हें खुद की उपलब्धियों वाला भाषण देना होगा: अखिलेश यादव
  • कोई मांगनेवाला अच्छा हो तो मैं मुख्यमंत्री पद भी दे दूंगा। परीक्षा मेरी है इसलिए मेरे पास कम से कम टिकट बांटने का हक तो होना ही चाहिए: अखिलेश

Latest India News