1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दरबार परिवर्तन: कल से श्रीनगर से कामकाज करेगी जम्मू-कश्मीर सरकार

दरबार परिवर्तन: कल से श्रीनगर से कामकाज करेगी जम्मू-कश्मीर सरकार

जम्मू-कश्मीर सरकार कल से अगले 6 माह तक अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी यानी श्रीनगर से काम काज करेगी। स्वतंत्रता पूर्व अर्धवार्षिक दरबार परिवर्तन परंपरा के तहत अब ग्रीष्मकालीन राजधानी से शासकीय कामकाज होगा।

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार कल से अगले 6 माह तक अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी यानी श्रीनगर से काम काज करेगी। स्वतंत्रता पूर्व अर्धवार्षिक दरबार परिवर्तन परंपरा के तहत अब ग्रीष्मकालीन राजधानी से शासकीय कामकाज होगा।

जम्मू में चल रहे राजभवन, सिविल सचिवालय और अन्य कार्यालय 28 अप्रैल को बंद हो गए और वे कल यहां खुलेंगे। करीब एक सदी पुरानी इस परंपरा के तहत सरकार सूबे की दोनों राजधानियों से छह-छह महीने काम करती है। (हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी: मुलायम सिंह)

सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अक्टूबर के आखिर तक शासकीय कामकाज होगा और नवंबर के पहले सप्ताह में राजधानी को जम्मू स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

Latest India News