1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी: मुलायम सिंह

हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी: मुलायम सिंह

 Written By: Bhasha
 Published : May 07, 2017 03:39 pm IST,  Updated : May 07, 2017 03:40 pm IST

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह से हुई हार के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि उनके मना करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया।

mualaym singh yadav- India TV Hindi
mualaym singh yadav

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी तरह से हुई हार के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि उनके मना करने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया।

उन्होंने कहा, हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने उन पर कई मामले दर्ज कराए और अखिलेश ने उसी कांग्रेस से गठबंधन किया। समाजवादी पार्टी जनता की गलती से नहीं खुद अपनी गलती से हारी है।

शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आज करहल के ग्राम जुनेसा आये मुलायम सिंह ने शिवपाल के रामगोपाल को शकुनी बताने वाले बयान को सही बताते हुए कहा कि शिवपाल को हराने में कोई कसर नही छोड़ी गयी, पैसा भी खर्च किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन सपा की बुरी दशा के लिये जिम्मेदार है। उनके मना करने पर भी अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया।

मुलायम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा। 15 लाख रूपये हर खाते में डालने का वायदा कर सत्ता मे आये लेकिन 15 हजार भी किसी खाते में आज तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत