नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने सोमवार रात को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकसभा उपचुनाव रद्द कर दिए। यह उपचुनाव 25 मई को होना था। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, आयोग की चुनाव समिति ने आधीरात को एक अधिसूचना जारी कर 25 मई को होने वाला उपचुनाव रद्द करने का फैसला किया। (पाकिस्तान से शहीदों का बदला लेने के लिए भारतीय सेना को मिली खुली छूट)
सूत्रों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की लगभग 740 कंपनियों की तैनाती की मांग की थी। हालांकि, गृह मंत्रालय ने कहा था कि वह अर्धसैनिक बलों की सिर्फ 300 कंपनियां ही मुहैया करा सकता है। एक कंपनी में आमतौर पर लगभग 100 जवान होते हैं। राज्य सरकार ने इससे पहले घाटी में कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर उपचुनाव रद्द करने की मांग की थी।
गत 9 अप्रैल को श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में हुए उपचुनाव के दौरान बडगाम जिले में छह युवक उस समय मारे गए जब सुरक्षाबलों ने एक मतदान केंद्र पर हमला करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई।
अधिकारियों ने बताया कि बडगाम जिले में चरार ए शरीफ के नजदीक पाखरपुरा में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने एक मतदान केंद्र पर धावा बोल दिया और इमारत में तोड़फोड़ की। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चेतावनी के रूप में गोली चलाई, लेकिन भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ।
प्रशासन ने रविवार को श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर श्रीनगर, बडगाम और गंदरबल तीनों जिलों में इटंरनेट सेवाएं बंद कर दी है। इन तीनों जिलों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी बंद कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि चुनावों के दौरान अलगाववादियों द्वारा किसी तरह की अफवाह फैलाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले
Latest India News