1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख चाहते हैं कि पद छोड़ दें सोनिया गांधी

गोवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख चाहते हैं कि पद छोड़ दें सोनिया गांधी

गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जॉन फर्नांडिस का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने खराब स्वास्थ्य के चलते पार्टी को बीमार बनाकर भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में मदद करने की बजाय पद छोड़ देना चाहिए।

sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

पोरवोरिम (गोवा): गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जॉन फर्नांडिस का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने खराब स्वास्थ्य के चलते पार्टी को बीमार बनाकर भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में मदद करने की बजाय पद छोड़ देना चाहिए।

हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने फर्नांडिस के बयान को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। फर्नांडिस ने कल संवाददाताओं से कहा था, यदि सोनिया बीमार हैं, उन्हें कांग्रेस को बीमार नहीं करना चाहिए.... (उन्हें प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में मदद नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, वक्त आ गया है कि सोनिया गांधी नेतृत्व की जिम्मेदारी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दें। 2014 में गोवा कांग्रेस के प्रमुख रहे फर्नांडिस, राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का सम्मेलन नहीं बुलाने के लिए भी कांग्रेस आला कमान की आलोचना की। उनका कहना है कि इससे पार्टी को सिर्फ नुकसान ही हो रहा है।

मायावती ने मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘विफल होने पर PM जाते हैं मंदिर’

फर्नांडिस ने कहा, कांग्रेस को बीमार नहीं होना चाहिए। कांग्रेस वापसी कर सकती है, यदि मेरे जैसे कार्यकर्ता हों, और हम साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा, गोवा विधानसभा चुनाव इसका संकेत है कि कांग्रेस वापसी कर सकती है।

Latest India News