1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती ने मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘विफल होने पर PM जाते हैं मंदिर’

मायावती ने मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘विफल होने पर PM जाते हैं मंदिर’

 Written By: Bhasha
 Published : May 04, 2017 07:20 pm IST,  Updated : May 04, 2017 07:21 pm IST

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब भी भाजपा व मोदी सरकार विफल होती हुई नजर आती है तब प्रधानमंत्री व भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आम जनता का ध्यान उस विफलता की तरफ से बांटने के लिये भगवान के दर्शन व मन्दिरों के चक्कर काटने शुरू कर देते हैं।

mayawati and modi- India TV Hindi
mayawati and modi

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब भी भाजपा व मोदी सरकार विफल होती हुई नजर आती है तब प्रधानमंत्री व भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आम जनता का ध्यान उस विफलता की तरफ से बांटने के लिये भगवान के दर्शन व मन्दिरों के चक्कर काटने शुरू कर देते हैं।

हरियाणा, पंजाब व चण्डीगढ़ के राजनीतिक हालात का जायजा लेने के बाद बैठक को सम्बोधित करते हुये मायावती ने आज कहा कि केन्द्र व भाजपा शासित राज्यों द्वारा भगवा तुष्टीकरण की नीति पर चलकर इससे जुड़े आपराधिक तत्वों को हर स्तर पर व हर प्रकार का गलत संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे देश में एक प्रकार से अव्यवस्था जैसा माहौल हो गया है।

उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा व मोदी सरकार जनहित, जनकल्याण व देशहित के मामलों में विफल होती हुई नजर आती है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जनता का ध्यान विफलता की तरफ से बांटने के लिये भगवान के दर्शन व मन्दिरों के चक्कर काटने शुरू कर देते हैं, जैसा कि भाजपा के नेताओं द्वारा धर्म का चुनावी लाभ के लिये इस्तेमाल पहले लगातार किया जाता रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब राज्य को हालांकि भाजपा व अकाली दल की गठबंधन सरकार से मुक्ति मिल गई है, परन्तु हरियाणा में भाजपा का कट्टरवाद व संकीर्ण राष्ट्रवाद प्रदेश को लगातार पीछे ढकेलता जा रहा है।

संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की भाषा अनुकूल नहीं है, जिससे अनेकों गलत कारणों से हरियाणा की भाजपा सरकार सुर्खियों में रहती है। वहां दलितों के साथ भी राज्य सरकार का रवैया न्यायपूर्ण व सहानुभूति का नहीं होने कारण उन वर्गों का शोषण व अन्याय पहले की तरह ही लगातार जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत