1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अंबेडकर का बहाना...विरोधियों पर निशाना, मोदी को देख किसे आता है बुखार?

अंबेडकर का बहाना...विरोधियों पर निशाना, मोदी को देख किसे आता है बुखार?

नई दिल्ली: दलित, आरक्षण और अंबेडकर को लेकर सियासत गर्म है इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को अंबेडकर का भक्त कहा और अंबेडकर के बहाने चुन-चुनकर विरोधियों पर तीखे हमले किए। मोदी

modi

पीएम मोदी के कांग्रेस पर तीखे हमले

प्रधानमंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में अंबेडकर मेमोरियल लेक्चर में बोल रहे थे लिहाजा दलितों के आरक्षण के मुद्दे पर भी बोले जिसको लेकर इन दिनों सियासत गर्म है। पीएम ने कहा कि आरक्षण को लेकर कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं। मोदी ने कहा कि दलितों से खुद अंबेडकर भी आरक्षण का हक नहीं छीन सकते। वाजपेयी के समय भी कहा गया कि आरक्षण खत्म होगा. आरक्षण पर खरोंच तक नहीं आई। कुछ पार्टियां सिर्फ राजनीति करन वाले लोग हैं इससे बाहर नहीं निकल पाते हैं। समाज को भ्रमित करने के लिए झूठा प्रचार करते है।

प्रधानमंत्री ने अंबेडकर के बहाने कांग्रेस पर कई हमले किए और अंबेडकर के साथ अन्याय होने की बात कही। साथ ही ये भी जोड़ा कि अंबेडकर का जो सपना बीच की सरकारों ने नहीं पूरा किया उसे अब वो पूरा करके दिखाएंगे।

Latest India News