1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार अब बदलेगी इंदिरा आवास योजना का नाम

मोदी सरकार अब बदलेगी इंदिरा आवास योजना का नाम

केंद्र सरकार ने नेहरू-इंदिरा परिवार से जुड़ी एक और योजना का नाम बदलने की तैयारी कर ली है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इंदिरा आवास का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना करने जा रही है।

indira awas yojna- India TV Hindi
indira awas yojna

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नेहरू-इंदिरा परिवार से जुड़ी एक और योजना का नाम बदलने की तैयारी कर ली है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इंदिरा आवास का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना करने जा रही है। गरीबों के लिए जो घर बनाए जाते हैं उस योजना का नाम इंदिरा आवास योजना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इंदिरा आवास का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना करने जा रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पुष्टि की है। अधिकारी का कहना है कि हम इस योजना में ग्रामीण शब्द शामिल किए जाने पर गम्भीरता से चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पहले से ही संशोधन के लिए कैबिनेट जारी कर दिया है। योजना है कि मकान जो बनें वे वर्तमान की अपेक्षा बड़े हों और इसकी राशि भी वर्तमान के 1.25 लाख रुपए से बढ़ाकर दोगुनी किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

नई योजना में रसोईघर भी बड़ा होगा और मौजूदा क्षेत्र को 22 से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर किया जाएगा।

दो योजनाओं के नाम पहले ही बदल चुके हैं

मोदी सरकार पहले ही राजीव गांधी के नाम से जुड़ी दो योजनाओं के नाम बदल चुकी है। इनमें से एक योजना का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखा गया है, जबकि दूसरी योजना में भारतीय जनसंघ के नेता दीनदयाल उपाध्याय का नाम शामिल किया गया है।

Latest India News