जम्मू कश्मीर सरकार ने कश्मीर पर आर्मी चीफ बिपिन रावत के इस बयान का किया स्वागत
जम्मू कश्मीर सरकार ने कश्मीर पर आर्मी चीफ बिपिन रावत के इस बयान का किया स्वागत
India TV News Desk
Published : Apr 17, 2018 08:29 am IST, Updated : Apr 17, 2018 08:29 am IST
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान का स्वागत करते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज कहा कि यह राज्य में जबर्दस्त भावना की अभिव्यक्ति थी...
army chief bipin rawat
जम्मू: कश्मीर मुद्दे पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान का स्वागत करते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज कहा कि यह राज्य में जबर्दस्त भावना की अभिव्यक्ति थी।
लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने बताया, ‘‘यह एक स्वागत योग्य घोषणा है जो जनरल रावत के पाकिस्तानी समकक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा की ओर से की गई इसी तरह की एक टिप्पणी से मिलती जुलती है और यह कुछ ऐसा है जिसके लिए खूनी हिंसा में उलझे जम्मू कश्मीर के लोग सालों से इंतजार कर रहे थे।’’
जनरल रावत ने हाल ही में कहा था कि घाटी के कट्टरपंथी युवा जल्द ही यह अहसास करेंगे कि बंदूक उनकी समस्या का समाधान नहीं है और न तो सुरक्षा बल और न ही आतंकवादी अपने लक्ष्यों को इसके माध्यम से हासिल कर पाएंगे।