1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू और कश्मीर पुलिस का दावा- सेना का जवान आतंकी संगठन हिजबुल में हुआ शामिल

जम्मू और कश्मीर पुलिस का दावा- सेना का जवान आतंकी संगठन हिजबुल में हुआ शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 07:54 pm IST

जवान जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) इकाई से था।

भारतीय सेना के जवान।- India TV Hindi
भारतीय सेना के जवान।

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर से इस महीने की शुरूआत में लापता हुआ सेना का एक जवान आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में बताया कि वह सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) इकाई में पदस्थापित था। वह कल समूह में शामिल हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मीर शोपियां से लापता हो गया था। वह दो स्थानीय लोगों के साथ समूह में शामिल हुआ। वे दो लोग भी लापता थे। हालांकि सेना का कहना है कि वह ‘ लापता ’ है और किसी आतंकवादी संगठन में उसके शामिल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मीर झारखंड में तैनात था और इसको लेकर वह नाखुश था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत