1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झड़प में घायल कश्मीरी युवक ने तोड़ा दम

झड़प में घायल कश्मीरी युवक ने तोड़ा दम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2018 10:10 am IST,  Updated : Apr 15, 2018 10:10 am IST

कंगन के चत्तेरगुल इलाके में रहने वाला मोहम्मद आमिर लोन तीन अप्रैल को कंगन में हुए संघर्ष के दौरान घायल हो गया था। उसने आज सुबह एसकेआईएमएस अस्पताल सोउरा में दम तोड़ दिया...

representational image- India TV Hindi
representational image

श्रीनगर: मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में घायल 22 वर्षीय युवक ने आज यहां अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगन के चत्तेरगुल इलाके में रहने वाला मोहम्मद आमिर लोन तीन अप्रैल को कंगन में हुए संघर्ष के दौरान घायल हो गया था। उसने आज सुबह एसकेआईएमएस अस्पताल सोउरा में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कंगन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में लोन और एक अन्य युवक इरफान अहमद को तीन अप्रैल को घायल अवस्था में एसकेआईएमएस अस्पताल लाया गया था। इलाके में एक दिन पहले हुए संघर्ष के दौरान एक अन्य युवक गौहर अहमद राथेर घायल हो गया था और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

शोपियां और अनंतनाग जिलों में एक अप्रैल को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान मारे गए नागरिकों के विरोध में कई हिस्सों में प्रदर्शन की घटनाएं शुरू हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत