1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान और एक नागरिक की मौत

कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान और एक नागरिक की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2018 09:16 am IST,  Updated : Apr 11, 2018 12:40 pm IST

कुछ दिन पहले ही कश्मीर में करीब 11 आतंकी सुरक्षा बलों ने मार गिराए थे।

भारतीय सेना का जवान।- India TV Hindi
भारतीय सेना का जवान। Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि कुलगाम जिले के वानी मोहल्ला में छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसमें दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल के पास विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान घायल हुए एक प्रदर्शनकारी शारजील शेख (28) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  एक घर के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के दो से तीन आतंकवादी अभी भी छिपे हुए हैं।प्रशासन ने कुलगाम में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत