1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद

कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2018 11:48 am IST,  Updated : Apr 10, 2018 02:10 pm IST

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार देर रात अखनूर सेक्टर के खौरा क्षेत्र में भारतीय ठिकानों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।

भारतीय सेने का जवान।- India TV Hindi
भारतीय सेने का जवान।

कश्मीर: जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार देर रात अखनूर सेक्टर के खौरा क्षेत्र में भारतीय ठिकानों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक, "दो जवान शहीद हो गए जबकि अन्य घायल हो गए। हमारे जवानों से बड़ी ही मुस्तैदी से उनका जवाब दिया। गोलीबारी लगभग घंटेभर तक जारी रही। 

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया , ‘‘ पाकिस्तानी सेना ने कल शाम नियंत्रण रेखा से लगे सुन्दरबनी सेक्टर में सवा पांच बजे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे। ’’  उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी में राइफलमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

सिंह (24) जम्मू कश्मीर में अखनूर जिले के दानापुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके पिता अजीत सिंह हैं। शर्मा (30) जम्मू में हीरानगर जिले के सांहैल गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी रजनी देवी हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया , ‘‘ राइफलमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा बहादुर और ईमानदार सिपाही थे। राष्ट्र सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत