1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विधायक दल की नेता चुनी गईं जयललिता, कल लेंगी शपथ

विधायक दल की नेता चुनी गईं जयललिता, कल लेंगी शपथ

चेन्नई: अब यह साफ हो गया है कि तमिलनाडु में जयललिता 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगीं। जयललिता के आवास पर आज सुबह सात बजे हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें

विधायक दल की नेता चुनी...- India TV Hindi
विधायक दल की नेता चुनी गईं जयललिता, कल लेंगी शपथ

चेन्नई: अब यह साफ हो गया है कि तमिलनाडु में जयललिता 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगीं। जयललिता के आवास पर आज सुबह सात बजे हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल की नेता चुन लिया गया।

जयललिता सितंबर 2014 के बाद पहली बार जनता के सामने आएंगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वे पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

अम्मा की वापसी से अन्नाद्रमुक पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गजब का उत्साह है और वे पार्टी प्रमुख जयललिता के स्वागत के लिए जोरशोर से तैयारियां कर रहे हैं। एआईएडीएमके के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने 29 सितंबर 2014 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज ओ पन्नीरसेल्वम ने राज्यपाल को अपना मुख्यमंत्री पद से  इस्तीफा दिया। साथ ही राज्यपाल को एक चिट्टी भी सौंपी जिसमें एआईडीएमके विधायकों ने जयललिता को अपना नेता चुना है।

एक विशेष अदालत द्वारा 27 सितंबर 2014 को दोषी ठहराए जाने के बाद जयललिता को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। गौरतलब है कि जयललिता को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 11 मई को बरी कर दिया था।

जयललिता को विधानसभा का सदस्य बनने के लिए फिर से चुनाव लडना होगा। जयललिता श्रीरंगम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं और पिछले साल 27 सितंबर को उन्हें दोषी ठहराये जाने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी।

Latest India News