1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'आप' के ख़िलाफ़ कपिल मिश्रा का सत्याग्रह, केजरीवाल से मांगा खर्च का हिसाब

'आप' के ख़िलाफ़ कपिल मिश्रा का सत्याग्रह, केजरीवाल से मांगा खर्च का हिसाब

दिल्ली के केजरीवाल सरकार में जल मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने अपनों के ही खिलाफ सत्याग्रह शुरू कर दिया है। कपिल मिश्रा सुबह से अपने घर में ही अनशन पर बैठ गए हैं। कपिल ने अरविंद केजरीवाल से दस सवाल पूछे हैं

Kapil Mishra- India TV Hindi
Kapil Mishra

नई दिल्ली: दिल्ली के केजरीवाल सरकार में जल मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने अपनों के ही खिलाफ सत्याग्रह शुरू कर दिया है। कपिल मिश्रा सुबह से अपने घर में ही अनशन पर बैठ गए हैं। कपिल ने अरविंद केजरीवाल से दस सवाल पूछे हैं जिसमें सत्येंद्र जैन के साथ हुई दो करोड़ की डील से लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के विदेश दौरे से जुड़े सवाल हैं। (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर)

कपिल मिश्रा ने कुल पांच नेताओं के विदेश दौरों पर सवाल खड़े किए। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। कपिल मिश्रा ने पूछा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि वे लोग कितने दिन विदेश में रहे और उसके लिए पैसे किसने दिए।

कपिल ने यह भी कहा कि सरकार चलाने के लिए विदेश दौरे की जरूरत नहीं पड़ती। कपिल ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल में विदेश दौरे पर नहीं गए। कपिल मिश्रा ने कहा कि उनको अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आ रहे हैं जो उनको धमकी दे रहे हैं। कपिल ने कहा कि वह खुले में बैठे हैं जिसको मारना है मारकर चला जाए।

सत्याग्रह पर बैठने से पहले कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें कल देर रात जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल मिश्रा को इंटरनेशनल नंबर से कॉल आयी थी लेकिन फोन नहीं उठाने पर उन्हें वॉट्सएप पर गाली और गोली मार देने की धमकी दी गयी। कपिल मिश्रा ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल विदेश दौरे की सारी डिटेल जनता के सामने नहीं लाकर रखेंगे उनका अनशन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Latest India News