1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2017 10:48 am IST,  Updated : Mar 01, 2018 08:29 am IST

मां-बाप बच्चों का करियर बनाने के लिए उन्हें अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजते हैं। आजकल पढाई में कॉम्‍पिटीशन भी बढ़ गया है कि कौन सा स्कूल आपके बच्‍चे के लिए सबसे बेहतर है, यह तय करना भी मुश्किल हो जाता है।

doon school- India TV Hindi
doon school

नई दिल्ली: मां-बाप बच्चों का करियर बनाने के लिए उन्हें अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजते हैं। आजकल पढाई में कॉम्‍पिटीशन भी बढ़ गया है कि कौन सा स्कूल आपके बच्‍चे के लिए सबसे बेहतर है, यह तय करना भी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं हमारे देश में तो कुछ स्कूल इतने महंगे हैं कि आम लोगों के लिए इन स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना नामुमकिन है। तो क्या आप भारत के उन स्कूलों के बारे में जानते हैं जहां पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा पैसे चुकाने होते हैं? अगर नहीं जानते तो हम आपको बता रहे हैं उन सबसे महंगे कुछ स्कूलों के बारे में जो फीस, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलजी आदि के हिसाब से देश के अन्य स्कूलों के मुकाबले कहीं आगे खड़े होते हैं।

दून स्‍कूल, देहरादून: यह भारत के टॉप स्‍कूलों में शुमार है। इस स्‍कूल को दून वैली में 1929 में खोला गया था। यह स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए है। यहां से देश के कुछ अमीर घरानों के बच्‍चों ने पढ़ाई की है। राहुल गांधी, राजीव गांधी, हीरो ग्रुप के सुनील मुंजाल और पवन मुंजाल इसमें शामिल हैं। इस स्‍कूल की फीस 9.7 लाख रुपए सालाना है। 25 हजार टर्म फीस है। एडमिशन के समय यहां पर 3,50,000 रुपए सिक्‍युरिटी के तौर पर जमा कराने होते हैं, जो रिफंडेबल होता है। वनटाइम एडमिशन फीस 3.5 लाख रुपए देनी होती है।

सिंधिया स्‍कूल, ग्वालियर: सिंधिया स्कूल को 1897 में ग्वालियर में खोला गया था। इस स्‍कूल को तब के महाराज माधव राव सिंधिया ने खोला था। यहां से बॉलीवुड के कई सितारों ने पढ़ाई की है। उनमें से सलमान खान और अनुराग कश्यप प्रमुख हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इसी स्‍कूल से पढ़ाई की है। सिंधिया स्कूल की सालाना फीस करीब 7,70,800 रुपए है।

अगले स्लाइड में जानें वेलहम ब्यॉयज स्कूल, देहरादून की क्या है फीस......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत