1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष की धमकी, ‘जय श्री राम और भारत माता की जय नहीं बोलने वाले बन जाएंगे इतिहास’

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष की धमकी, ‘जय श्री राम और भारत माता की जय नहीं बोलने वाले बन जाएंगे इतिहास’

बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जय श्री राम और भारत माता की जय का विरोध करने वाले इतिहास बन जाएंगे। बता दें कि दिलीप घोष ने नॉर्थ 24 परगना की एक जनसभा में ये बयान दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घोष के बयान का समर्थन किया है।

dilip ghosh- India TV Hindi
dilip ghosh

कोलकाता: बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा  कि जय श्री राम और भारत माता की जय का विरोध करने वाले इतिहास बन जाएंगे। बता दें कि दिलीप घोष ने नॉर्थ 24 परगना की एक जनसभा में ये बयान दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घोष के बयान का समर्थन किया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सभा में दिलीप घोष ने कहा, पहले वह सिर काटकर ले जाते थे। अब उधर से गोली चलती है तो इधर से गोला चलता है। भारत की पवित्र धरती पर पांव रखते हैं तो भारतीय सैनिक की गोली से बदन छलनी हो जाता है। यह बीजेपी सरकार ने किया है। अगर 4 उग्रवादी भी कश्मीर में घुस आते हैं तो हमारे सैनिक उनका कुत्तों सा हाल कर देते हैं। पश्चिम बंगाल में कोई भी देश विरोधी या समाज विरोधी ताकत को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

आगे उन्होंने कहा, बीजेपी जब तक यहां है। कोई भी देश विरोधी काम यहां नहीं होगा। भारत माता की जय के विरोध में कोई भी पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकेगा। यहां जय श्रीराम चलेगा। भारत माता की जय चलेगा। अगर कोई बाधा देता है तो उसे उठाकर यहां से फेंक दिया जाएगा। समूचे भारत वर्ष में गुजरात से लेकर गुवाहाटी तक। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक। भारत माता की जय और जय श्रीराम होगा... जो बाधा देगा उसे इतिहास में चले जाना होगा।

Latest India News