1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल से आत्मा ले जाने के लिए किया तंत्र मंत्र

राजस्थान: ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल से आत्मा ले जाने के लिए किया तंत्र मंत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2017 05:41 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 05:44 pm IST

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक सरकारी अस्पताल के बाहर ग्रामीणों द्वारा 3 घंटे तक अपने मृत रिश्तेदार की आत्मा को वापस घर ले जाने के लिये जोत जलाकर तंत्र मंत्र किए जाने की घटना सामने आई है।

black magic- India TV Hindi
black magic

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक सरकारी अस्पताल के बाहर ग्रामीणों द्वारा 3 घंटे तक अपने मृत रिश्तेदार की आत्मा को वापस घर ले जाने के लिये जोत जलाकर तंत्र मंत्र किए जाने की घटना सामने आई है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भीलवाड़ा के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी पंवार ने बताया कि कल एम जी अस्पताल के बाहर कुछ ग्रामीणों ने जोत जलाकर अस्पताल के अंदर मृत रिश्तेदार की आत्मा को खोजने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बैसाख माह में ग्रामीण बड़ी संख्या में इस तरह की प्रक्रियाएं अपनाते हैं। हम परिजनों को अस्पताल में इस तरह की चीज नहीं करने के लिये परामर्श जारी करेंगे।

अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार अस्पताल के बाहर ग्रामीणों द्वारा ढोल बजाने, जोत जलाकर तंत्र मंत्र की घटना के बारे में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) आनंदीलाल वैष्णव तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की है। हालांकि इस मामले में कोई पुलिस कार्यवाही नहीं हुई है।

पिछले सप्ताह कोटा के सरकारी अस्पताल में मृत व्यक्ति को पुन: जीवित करने के लिये काला जादू, नींबू और मुर्गा काटने की घटना हुई थी। कोटा के नये मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में तांत्रिक ने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में करीब चार घंटे तक घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत