पुलिस को अब तक 8 मर्डर के सबूत मिले है, यानि तांत्रिक कमरुद्दीन ने अब तक 8 हत्याएं की है। उसने ठगी से काफी पैसे कमाए हैं। एक मीटिंग के वह 7 हजार रुपये लेता था।
पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद एक हैरान करने वाला दावा किया है। पराग ने दावा किया है कि 'कांटा लगा गर्ल' पर किसी ने काला जादू किया था।
भूत-प्रेत का डर दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले एक फर्जी बंगाली बाबा को गिरफ्तार किया गया है। उसने एक परिवार से करीब 10 लाख 10 हजार 840 रुपये की धोखाधड़ी की थी।
केरल में एक महिला के अंदर से भूत निकालने के नाम पर तांत्रिक द्वारा उसे भीषण यातनाएं दी गईं और शराब-बीड़ी पीने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ में श्मशान घाट पर कुछ लोग चिता से खोपड़ी निकालकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। युवक चिता से खोपड़ी निकालकर उसी में चावल पका रहे थे। पास में ही कुछ तांत्रिक सामग्री, नींबू, अगरबत्ती और शराब की बोतलें भी मिलीं।
दंगवार गांव के एक निवासी का अंतिम संस्कार रविवार शाम सोन नदी घाट के किनारे स्थित मुक्तिधाम में हो रहा था। जब अधिकांश रिश्तेदार दाह संस्कार के बाद लौटे, तो कुछ लोगों ने भगवान माली और दो महिलाओं को चिता के पास खड़ा पाया और आरोप लगाया कि वे कोई तंत्र-मंत्र कर रहे थे।
प्रयागराज में अंधविश्वास के चलते रिश्ते में दादा लगने वाले एक शख्स ने किशोर को मार डाला। शव की पहचान 17 वर्षीय पीयूष के रूप में हुई। वह करेली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं का छात्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
नागपुर में पुलिस ने भोंदू बाबा को गिरफ्तार किया है। वह चाय की टपरी पर लोगों से जान पहचान बनाता था, फिर काला जादू के नाम पर महिलाओं के साथ अश्लील कृत्य करता था।
ओडिशा के गजपति से तंत्र-मंत्र का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डैम से एक शख्स का गुप्तांग कटा शव बरामद हुआ है।
पाकिस्तान में एक तांत्रिक की हरकतों से परेशान होकर दो महिलाओं ने उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने में महिलाओं का साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य शख्स ने दिया। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में साइबर फ्रॉड की अनोखी घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां तंत्र विद्या के नाम पर और काला जादू से छुटकारा दिलाने के नाम पर ठग ने महिला से 3.5 लाख रुपये लूट लिए।
लीलावती अस्पताल में काला जादू के आरोपों में नया मोड़ आया है। 'पूर्व ट्रस्टी' चेतन मेहता ने आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है, जबकि अस्पताल के मौजूदा ट्रस्टियों ने आरोप लगाया कि पूर्व ट्रस्टियों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष के कमरे में काला जादू किया था।
मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल में मानव हड्डियां और बाल मिलने की बात से सनसनी फैल गई है। वर्तमान ट्रस्टियों ने आरोप लगाया है कि यहां काला जादू होता था। जानें पूरा मामला...
44 साल के स्वघोषित फकीर हज़रत बाबा पर आरोप है कि उसने एक महिला से काले जादू के नाम पर 8.8 लाख रुपए की ठगी की है। इस ठग ने अंडे में से कील निकालकर महिला को चकमा दिया है।
गुलाबचंद्र अपनी पत्नी को ठेले पर लादकर घोसी से करीब 50 किलोमीटर दूर बलिया के नगर क्षेत्र लेकर पहुंचा। यहां तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू हुई, इसके बावजूद उसकी पत्नी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई।
ओडिशा के नुआपाड़ा में ग्रामीणों ने काला जादू करने का आरोप लगाते हुए 50 साल के एक शख्स को पकड़कर उसे आग लगा दी जिसमें वह बुरी तरह से जल गया।
बच्ची की मां ममता बहुत बीमार रहती थी। ऐसे में एक तांत्रिक ने उसे सलाह दी कि एक माह की बच्ची की बलि देने पर वह ठीक हो जाएगी। बीमारी से छुटकारा पाने के लिए पति-पत्नी ने बच्ची की बलि दे दी।
दिल्ली पुलिस वसंत कुंज इलाके में पिछले दिनों चार लड़कियों के साथ उनके पिता का शव बरामद हुआ था। इस मामले में अब तंत्र-मंत्र का एंगल भी सामने आ रहा है। जानिए पूरी खबर-
11 सितंबर को नवनाथ घायवटे नाम के एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने मृत पति के सामने ही तंत्र क्रिया करना शुरू कर दिया।
गिरफ्तार तांत्रिक पर आरोप है कि उसने गोपी छापर गांव की रहने वाली एक छात्रा को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर फंसाया और उसका आर्थिक शोषण किया। शोखा बाबा के नाम से प्रचलित हासिफ शेख ने इलाके में तंत्र मंत्र का मायाजाल फैलाकर दूसरी कई महिलाओं और युवतियों को भी अपने झांसे में ले रखा था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़