1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पहली बार सामने आई मृतका लक्ष्मी की फोटो, पीरागढ़ी मर्डर केस का मास्‍टरमाइंड कमरुद्दीन कैसे ढूंढ़ता था शिकार? जानकर माथा ठनक जाएगा

पहली बार सामने आई मृतका लक्ष्मी की फोटो, पीरागढ़ी मर्डर केस का मास्‍टरमाइंड कमरुद्दीन कैसे ढूंढ़ता था शिकार? जानकर माथा ठनक जाएगा

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 13, 2026 02:24 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 02:32 pm IST

पुलिस को अब तक 8 मर्डर के सबूत मिले है, यानि तांत्रिक कमरुद्दीन ने अब तक 8 हत्याएं की है। उसने ठगी से काफी पैसे कमाए हैं। एक मीटिंग के वह 7 हजार रुपये लेता था।

tantric kamruddin- India TV Hindi
मृतका लक्ष्मी और आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार तांत्रिक बाबा कमरुद्दीन से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कई पीड़ित ऐसे हैं जिनसे कमरुद्दीन ने पैसे लिए हैं। फिरोजाबाद में भी कई लोग थे जो इस तरह का काम कर रहे थे।  जांच में सामने आया कि कमरुद्दीन तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए ‘धनवर्षा’ कराने का झांसा देता था। उसने पीरागढ़ी पीड़ितों को भी 2 से 3 करोड़ रुपये मिलने का लालच दिया और इसी बहाने उन्हें अपने जाल में फंसाया था। बाबा लड़कियों से कहता था कि जिन्न आएगा जो लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाएगा लेकिन उन्हें पता नहीं चलेगा। जब जिन्न संबंध बना लेगा तब धनवर्षा होगी। 

घटना के वक्त कार में मौजूद था कमरुद्दीन

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में रविवार को हई घटना के दौरान कमरुद्दीन के गाड़ी में होने के सबूत मिले हैं। पुलिस को कॉल मिलने से आधा घंटे पहले वह कार से निकल गया था। लक्ष्मी ने शिव नरेश को तांत्रिक के घर की लोकेशन भेजी थी। रणधीर, लक्ष्मी और शिव नरेश हत्या के एक दिन पहले भी कमरुद्दीन के साथ गए थे लेकिन उस दिन 2 लाख रुपये नहीं ले गए थे इसलिए बाबा ने उन्हें वापस भेज दिया था। 

तांत्रिक क्रिया के वक्त फ्लाइट मोड पर करवा लेता था फोन

पुलिस को अब तक 8 मर्डर के सबूत मिले है, यानि बाबा ने अब तक 8 हत्याएं की है। उसने ठगी से काफी पैसे कमाए हैं। एक मीटिंग के वह 7 हजार रुपये लेता था। वह इलाज करने के नाम पर भी लोगों से पैसे लेता था। 

एक केस में बाबा ने एक शख्स के पेट में हाथ डालकर किडनी से स्टोन निकाल दिया और खून निकला। लेकिन बाद में पता चला कि वह खून नहीं था, बाबा ने हाथों में सिंदूर लगाया था। बाबा जब तंत्र मंत्र करता था जो लोगों के वीडियो फ्लाइट मोड पर करवा लेता था। उसकी कई संपत्तियों की भी जानकारी मिली है।

मृत महिला के मोबाइल में मिली लड़कियों की फोटो

पुलिस ने रविवार को जब कार से 3 लाशें बरामद की तो मृतक शिव नरेश के पर्स एक जिन्न बुलाने का मंत्र मिला था। वहीं, मृत महिला लक्ष्मी के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो मिले, जिसमें लड़कियां यंत्र तंत्र के फोटो लेकर खड़ी हैं।

बता दें कि दिल्ली के पीरागढ़ी में रविवार को एक कार में तीन लाशें मिली थीं- दो पुरुष और एक महिला की। पुलिस ने जब इसमें जांच आगे बढ़ाई तो वो भी हैरान रह गई। पहले लगा कि ये सुसाइड का मामला है लेकिन जैसे ही सीसीटीवी खंगाले गए, वैसे ही कार सवार चौथे शख्स का चेहरा सामने आ गया। वो कोई और नहीं बल्कि एक तांत्रिक बाबा कमरुद्दीन निकला।

लड्डू में मिलाया सल्फास, नींद की गोलियां और कोल्ड ड्रिंक

पुलिस ने गाजियाबाद से उसे गिरफ्तार किया। इसी ने तीन लोगों को सल्फास वाला लड्डू खिलाकर जान ले ली थी। उसने सल्फास, नींद की गोलियां और कोल्ड ड्रिंक लड्डू में मिलाया था। ये डेडली कॉम्बिनेशन था, जिसके चलते कोई भी कार से बाहर नहीं निकल पाया।

यह भी पढ़ें-

प्रेम, ईर्ष्या और बदले की साजिश, बॉयफ्रेंड के करीब आ रही थी लड़की, गर्लफ्रेंड ने गोली से उड़ा दिया

घर में मजार, कुदरती ताकत और हाथ में जहरीली पोटली; पीरागढ़ी में 3 की हत्या करने वाला बाबा कमरुद्दीन कौन है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।