1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. घर में मजार, कुदरती ताकत और हाथ में जहरीली पोटली; पीरागढ़ी में 3 की हत्या करने वाला बाबा कमरुद्दीन कौन है? 6 की ले चुका जान

घर में मजार, कुदरती ताकत और हाथ में जहरीली पोटली; पीरागढ़ी में 3 की हत्या करने वाला बाबा कमरुद्दीन कौन है? 6 की ले चुका जान

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 12, 2026 02:22 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 04:33 pm IST

दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में एक बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पैसों दोगुने करने के लालच में लोग बाबा के पास जाते थे।

आरोपी तांत्रिक...- India TV Hindi
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन। Image Source : REPORTER INPUT

जरा सोचिए 200 करोड़ का मालिक, फिर भी धनवर्षा का लालच और इस चक्कर में जान की कुर्बानी। दिल्ली के पीरागढ़ी में रविवार को एक कार में तीन लाशें मिली थीं- दो पुरुष और एक महिला की। पुलिस ने जब इसमें जांच आगे बढ़ाई तो वो भी हैरान रह गई। पहले लगा कि ये सुसाइड का मामला है लेकिन जैसे ही सीसीटीवी खंगाले गए, वैसे ही कार सवार चौथे शख्स का चेहरा सामने आ गया। वो कोई और नहीं बल्कि एक बाबा निकला।

कौन है बाबा कमरुद्दीन?

इस बाबा का नाम कमरुद्दीन है। इसका घर गाजियाबाद के लोनी में है, जहां वह पिछले 10 साल से रह रहा है। यहां उसका परिवार भी साथ रहता है। जांच में पता चला वह एक शातिर और आदतन अपराधी है। पुलिस जब इसके घर पहुंची तो वहां एक मजार मिली, वहां तंत्र मंत्र का सामान मिला। यहां वो झाड़ फूंक का काम किया करता था। भूत प्रेत से निजात दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा करता था। आसपास के लोग बताते हैं कि वो भूत प्रेत की झाड़ फूंक करता था और रूहानी हवा उतारता था। 

‘कुदरती शक्तियों’ के जरिए बीमारियों के इलाज का दावा

पुलिस ने गाजियाबाद से एक बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। इसी ने तीन लोगों को सल्फास वाला लड्डू खिलाकर जान ले ली थी। कमरुद्दीन के घर से तंत्र मंत्र का सामान भी बरामद किया गया है। कई विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिन पर दावा किया गया था कि वह ‘कुदरती शक्तियों’ के जरिए बीमारियों का इलाज करता है।

एक साल से बाबा के संपर्क में थे मृतक

कार में रणधीर, रामनरेश और लक्ष्मी की लाश मिली थीं। तीनों पिछले एक साल से बाबा के संपर्क में थे। बाबा ने उन्हें धनवर्षा का लालच दिया था। बाबा ने कहा था कि अगर वो दो लाख लेकर आएं तो धनवर्षा करवा दूंगा। 2 लाख को दो करोड़ बना दूंगा। इसी चक्कर में दो लाख लेकर तीनों वहां पहुंच गए जिसके बाद बाबा ने तीनों को जहरीला लड्डू खिलाकर मार डाला और दो लाख लेकर फरार हो गया। बता दें कि मृतक रणधीर 200 करोड़ के मालिक थे फिर भी वो धनवर्षा के लालच में बाबा के झांस में आ गए और अपनी जान गंवा बैठे।

बाबा ने ट्रिपल मर्डर को कैसे अंजाम दिया?

कमरुद्दीन का तरीका बेहद शातिराना था। पहले तो उसने रणधीर को धनवर्षा का झांसा दिया और कहा कि आपका पैसा 100 गुना हो जाएगा। दो लाख दोगे तो दो करोड बना दूंगा लेकिन इसके लिए एक शर्त है कि लंबे बालों वाली पर ही धनवर्षा होगी। तब रणधीर और रामनरेश ने लक्ष्मी से संपर्क किया। तीनों जब दो लाख रुपये लेकर बाबा कमरुद्दीन के पास पहुंचे तो बाबा उनके साथ कार में बैठा। रास्ते में सल्फास मिला हुआ लड्डू तीनों को खिला दिया और दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। लेकिन सीसीटीवी ने उसे बेनक़ाब कर दिया।

मर्डर से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने

आरोपी बाबा का मर्डर से कुछ घंटे पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वीडियो 8 फरवरी का बताया जा रहा है। इसमें कमरुद्दीन के हाथ में जो हरे रंग की थैली दिख रही है, पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी थैली में वह जहर के लड्डू है जिन्हें खिलाकर रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी को इसने मौत के घाट उतारा।

यह वीडियो कमरुद्दीन के घर के पास लोनी इलाके का ही बताया जा रहा है जहां से कुछ ही मीटर की दूरी के बाद ये उन तीनों की कार में बैठ गया था। वहां से सब पीरागढ़ी गए थे जहां कमरुद्दीन ने तीनो को जहर देकर हत्या कर फरार हो गया।

देखें वीडियो-

खतरनाक निकली कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली

बता दें कि कमरुद्दीन का ये पहला गुनाह नहीं है। उसके तार यूपी से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक फैले हैं। पीरागढ़ी से पहले यूपी के फिरोजाबाद में भी 2 लोगों का मर्डर उसने ऐसे ही तंत्र मंत्र का झांसा देकर किया था। 2014 में राजस्थान के धौलपुर में भी उसने ऐसा ही कांड किया था। धनवर्षा का लालच देकर एक शख्स को मारने का आरोप उसपर है। उस मामले में भी वो जेल गया था लेकिन जेल से छूटने के बाद भी उसका ये गड़बड़झाला चलता रहा। 

यह भी पढ़ें-

रिटायर्ड नेवी कैप्टन पिता और डेंटिस्ट मां की बेटे ने की हत्या, पेशे से है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे खोलेंगे गहरे राज, गाजियाबाद में तीन बच्चियों की मौत में अबतक का बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।