गाजियाबाद में तीन बच्चियों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और ये खुलासा हुआ है सोसायटी की लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे से। ये कैमरे कई राज खोल सकते हैं। पुलिस ने DVR को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरा में हादसे वाले समय की सारी गतिविधियां रिकॉर्ड हैं। जिसके अनुसार बच्चियों के गिरने के बाद उनके पिता चेतन उसकी बड़ी पत्नी सुजाता, दूसरी पत्नी हिना और टीना उर्फ नाजनीन उसी लिफ्ट से 9th फ्लोर से आए थे। जिस वक्त लड़कियां बालकनी से गिरी थीं और उनकी मौत हो गई थी उस वक्त पिता अपनी पत्नियों के साथ इसी लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर आए और फिर सभी बाहर चले जाते हैं।
अबतक क्या क्या हुआ खुलासा
लिफ्ट से आने के कुछ समय बाद टीना उर्फ नाजनीन लिफ्ट से वापस 9th फ्लोर पर जाती है। नीचे तीनों बच्चियों के क्षत विक्षत शव पड़े थे। पुलिस तब तक नहीं आई थी। सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए थे। सोसायटी वाले चेतन से कहते हैं। बच्चियों के शव के ऊपर कपड़े तो डाल दो। इसके बाद चेतन और सुजाता लिफ्ट से कपड़ा लेने ऊपर जाते है। 9th फ्लोर पर लिफ्ट खुलती है तो टीना उर्फ नाजनीन अपनी तीन साल की बच्ची को गोद में लिए हुए है और हाथ में कपड़ा भी लिए हुए है।
चेतना, सुजाता और टीना लिफ्ट में हैं, लेकिन तीनों में झगड़ा हो रहा है। इस दौरान तीनों में से कोई भी लिफ्ट का बटन नहीं दबा पाता और लिफ्ट 9th फ्लोर पर ही रुकी रहती है। कुछ देर बाद चेतन लिफ्ट का बटन दबाता है। इस बार लिफ्ट में जो हुआ वो चौंकाने वाला था। तीनों में बहस हो रही है, अचानक टीना, सुजाता को थप्पड़ मारती है। जिसके बाद चेतन गुस्से में दोनों को मारने के लिए हाथ उठाता है। उसके हाव भाव और इशारों से ऐसा लगता है जैसे वो दोनों को चुप रहने के लिए कह रहा है।
DVR में रिकॉर्ड है सब
इसके बाद तीनों जिस जगह बच्चियां गिरी थीं उस फ्लोर पर लिफ्ट से बाहर निकल जाते हैं। लिफ्ट में हुई ये घटना कई सवालों के जवाब छिपाए हुए है। आखिर चेतन और उसकी पत्नियों के बीच मारपीट की नौबत क्यों आई। क्या हादसे से पहले चेतन के फ्लैट में ऐसा कुछ हुआ था जो इस हादसे का कारण बना। पुलिस DVR कब्जे में लेने की बात तो कह रही है। लेकिन इस DVR में क्या क्या रिकॉर्ड है इस बारे में पुलिस अभी चुप्पी साधे है।
(गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट)
संपादक की पसंद