1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Triangle Love Affair: प्रेम, ईर्ष्या और बदले की साजिश, बॉयफ्रेंड के करीब आ रही थी लड़की, गर्लफ्रेंड ने गोली से उड़ा दिया

Triangle Love Affair: प्रेम, ईर्ष्या और बदले की साजिश, बॉयफ्रेंड के करीब आ रही थी लड़की, गर्लफ्रेंड ने गोली से उड़ा दिया

 Reported By: Saket Rai Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 13, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 01:37 pm IST

मुंबई के शिवाजी नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें प्रेम ईर्ष्या और बदले की साजिश का खुलासा हुआ है। एक युवती ने दूसरी युवती के चेहरे पर गोली मार दी क्योंकि वह उसके बॉयफ्रेंड से बात करती थी।

मुंबई में ट्रिपल लव और मर्डर का खुलासा- India TV Hindi
मुंबई में ट्रिपल लव और मर्डर का खुलासा Image Source : REPORTER

मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर को हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी मुम्बई पुलिस ने सुलझा ली है। फुरकानिया क्षेत्र में 19 वर्षीय शिफा की खौफनाक हत्या के मामले में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड को देखकर कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन जब खुलासा हुआ तो उसके पीछे प्रेम और ईर्ष्या का एक खतरनाक जाल निकला। घटना मंगलवार (10.02.26) की दोपहर की है, जब लोग अपने कामों में व्यस्त थे, तभी फुरकानिया क्षेत्र में एक गोली चलने की आवाज आई। 19 साल की शिफा को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल शिफा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। खून से लथपथ सड़क और दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने मुंबई पुलिस के सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए थे।

पुलिस ने 12 घंटे में दो लोगों को किया गिरफ्तार

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस हत्याकांड की तुरंत तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी जिसकी उम्र 25 वर्ष है और दूसरा आरोपी पुरुष  जिसकी उम्र 23 वर्ष है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह पूरी साजिश प्रेम संबंधों ईर्ष्या और आपसी विवाद के चलते रची गई थी। आरोपी महिला को शक था कि शिफा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है। इसी वजह से मृतक शिफा और आरोपियों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी।

डीसीपी समीर शेख ने पुष्टि की है कि यह हत्याकांड व्यक्तिगत संबंधों और प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद का नतीजा है। पहली बार तो यही लगा कि आरोपी महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।