केजरीवाल को उम्मीद, 'आम आदमी पार्टी छोड़ चुके अच्छे लोग वापस लौटेंगे'
केजरीवाल को उम्मीद, 'आम आदमी पार्टी छोड़ चुके अच्छे लोग वापस लौटेंगे'
IANS
Published : Apr 22, 2017 08:14 pm IST, Updated : Apr 22, 2017 08:14 pm IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आम आदमी पार्टी (Aap) को छोड़ने वाले लोग जल्द ही वापस पार्टी में लौटेंगे।
Image Source : PTIArvind Kejriwal
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले लोग जल्द ही वापस पार्टी में लौटेंगे। केजरीवाल ने आईएएनएस से कहा, "जब लोग पार्टी छोड़ते हैं तो हमेशा अफसोस होता है।"
उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा से कहा है कि जो लोग मतभेदों के कारण हमें छोड़ कर चले गए हैं, मुझे आशा है कि भविष्य में वे वापस लौटेंगे।" वहीं जब केजरीवाल से पूछा गया कि वो कौन लोग हैं जो आप में वापस लौट सकते हैं? केजरीवाल ने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया।
आप छोड़ चुके लोगों में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण शामिल हैं, जिन्होंने अपनी नई पार्टी स्वराज इंडिया बना ली है, और यह पार्टी दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रही है। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार को होना है। आप छोड़ चुके कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं।