1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाता प्रथा जिसमें युवती को लिवइन रिलेशनशिप में रहने को किया जाता है मजबूर

नाता प्रथा जिसमें युवती को लिवइन रिलेशनशिप में रहने को किया जाता है मजबूर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2017 09:32 am IST,  Updated : Apr 21, 2017 09:32 am IST

'लिव इन रिलेशन' की परंपरा हमारे देश में प्राचीन काल से ही किसी न किसी रूप में देखने को मिलती रही है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस परंपरा से मिलती जुलती कई प्रथाएं देखी जा सकती हैं। इन्ही प्रथाओं में एक प्रथा है राजस्थान की नाता प्रथा।

nata pratha- India TV Hindi
nata pratha

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले राजस्थान में युवक-युवतियों को प्यार करने की उन्हीं के गांव और परिवारवालों ने ऐसी सजा दी जिसके बारे में जिसने सुना सिहर उठा। बांसवाड़ा जिले के कलिजंरा थाना इलाके में प्रेम संबंधों के चलते दोनों को पहले नंगा कर गांव में घुमाया गया फिर युवती का 80 हजार रुपए में नातरा कर दिया। नातरा एक प्रथा है जिसमें बिना शादी क युवती को युवक के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने को मजबूर किया जाता है। (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं )

देखा जाए तो 'लिव इन रिलेशन' की परंपरा हमारे देश में प्राचीन काल से ही किसी न किसी रूप में देखने को मिलती रही है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में, खासतौर से जनजातीय क्षेत्रों में इस परंपरा से मिलती जुलती कई प्रथाएं देखी जा सकती हैं। इन्ही प्रथाओं में एक प्रथा है राजस्थान की नाता प्रथा। इस प्रथा में लड़का और लड़की पंचायत की मंजूरी मिलने के बाद शादी शुदा युगल की तरह रहते हैं।

क्या है नाता प्रथा?

इस प्रथा के अनुसार कोई भी विवाहित पुरूष या महिला अगर किसी दूसरे पुरूष या महिला के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है, तो वह एक दूसरे से तलाक लेकर एक निश्चित राशि अदा कर एक साथ रह सकते हैं। कहा जाता है नाता प्रथा को विधवाओं व परित्‍यक्‍ता स्त्रियों को सामाजिक जीवन जीने के लिए मान्‍यता देने के लिए बनाया गया था जिसे आज भी माना जाता है। इस प्रथा में पॉच गांव के पंचों द्वारा पहली शादी के दौरान जन्‍मे बच्‍चे या फिर अन्‍य मुद्दों पर चर्चा कर निपटारा किया जाता है ताकि बाद में दोनों के जीवन में इन बातों से कोई मतभेद न हों।

राजस्‍थान में इस प्रथा का चलन ब्राह्मण, राजपूत और जैन को छोड़कर बाकी सभी जातियों में है खासकर गुर्जरों में तो यह परंपरा काफी लोकप्रिय है। इस प्रथा की वजह से वहां की महिलाओ और पुरूषों को तलाक के कानूनी झंझटों से मुक्ति मिल जाती है और उनको अपनी पसंद का जीवन साथी भी मिल जाता है।

अगले स्लाइड में नाता प्रथा का बदलता स्‍वरूप जिसमें लड़कियों और महिलाओं के खरीदने और बेचने के चलन को मिला बढ़ावा.....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत