India TV News Desk
Published : Jul 01, 2015 02:46 pm IST, Updated : Jul 01, 2015 03:12 pm IST
नई दिल्ली: तत्कालीन अखंड पंजाब और बंगाल का बंटवारा भारत संघ और डोमिनियन ऑफ पाकिस्तान के बीच करने की जिम्मेदारी ब्रिटिश सरकार ने सर सिरिल जॉन रेडक्लिफ को सौंपी थी। लोग मानते हैं कि ब्रिटेन
उन्हें करीब 8.8 करोड़ लोगों के रहवास वाले लगभग साढ़े चार लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का न्यायोचित ढंग से बंटवारा करना था।
हर राज्य के आयोग में दो कांग्रेस और दो मुस्लिम लीग प्रतिनिधि भी थे, हालांकि अंतिम निर्णय रेडक्लिफ का ही था।
उन्होंने अपना काम 9 और 12 अगस्त तक पूरा कर लिया था, लेकिन विवाद तथा आगे विलंब टालने के लिए रेडक्लिफ रेखा का प्रकाशन विभाजन के दो दिन बाद किया गया।
रेडक्लिफ ने हिंदू और बौद्ध जनजातीय बहुल चिटगांव पहाड़ियों को पाकिस्तानी (अब बांग्लादेश) क्षेत्र में क्यों रखा, इसका कारण अनजाना ही रह गया, क्योंकि बाद में रेडक्लिफ ने सारे अभिलेख नष्ट कर दिए थे।
30 मार्च 1899 को जन्मे रेडक्लिफ का निधन 1 अप्रैल 1977 को हुआ।