A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Twitter पर निकली लालू की भड़ास, लिखा- नीतीश सांप, किसी को शक?

Twitter पर निकली लालू की भड़ास, लिखा- नीतीश सांप, किसी को शक?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ ट्विटर पर भड़ास निकाली है। उन्होंने नीतीश की तुलना सांप से की है।

lalu yadav- India TV Hindi
lalu yadav

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ ट्विटर पर भड़ास निकाली है। उन्होंने नीतीश की तुलना सांप से की है।

लालू ने ट्विटर पर लिखा, नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?

गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन  से अलग होकर बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले से नाराज चल रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनपर तीखे हमले कर रहे हैं।

Latest India News