नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर से रैली कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का चुनावी बिगुल बजा दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला बिहार दौरा था। मोदी पटना में जहां नीतीश कुमार के साथ एक मंच पर नजर आए नही वही मुजफ्फरपुर में दूसरी रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा।
पटना से की कई कार्यक्रमों की शुरुआत-
पटना में शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने इस दौरान वह 5 मंत्रालयों 1) रेलवे, 2) उर्जा, 3) मानव संसाधन विकास, 4) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार तथा पेट्रोलियम, 5) प्राकृतिक गैस के कार्यक्रमों की शुरुआत की। पीएम मोदी ने बिहार में 38 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन देश को समर्पित किया और कई यात्री गाड़ियों को हरि झंडी दिखाई। मोदी ने बिहटा में बने IIT-पटना के नए परिसर का उदघाटन किया, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन परियोजना की भी शुरुआत की।
मुजफ्फपूर पहुंच पीएम मोदी ने किया नीतीश-लालू पर किया करार प्रहार-
नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा 'जब मैं सोशल मीडिया पर ट्वीट करता था तो बिहार का एक नेता ताना मारता था। वह कहते थे कि मोदी चहकते हैं। आज जब मैं बिहार आ रहा था तो उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी आपका बिहार में स्वागत करता हूं। मैं उनके स्वागत करने पर आभार जताता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा एक वक्त था जब वह मुझे बिहार आने से रोकते थे। अब देखिए ट्वीट कर स्वागत कर रहे हैं।
पीएम ने कहा मैं इतना बुरा था तो.. चांटा मार दिए होते..गला घोंट दिया होता-
मोदी ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा, 'मैं इतना बुरा था तो एक कमरे में आकर चांटा मार दिए होते। गला घोंट दिया होता। आपको मुझसे नफरत थी लेकिन आपने तो बिहार के विकास का ही गला घोंट दिया। उन्होने कहा बिहार चुनाव युवाओं का भविष्य बदलने के लिए है। महिलाओं को सुरक्षा दिलाने के लिए है।
लालू अपने बेटे- बेटियों के लिए व्यवस्था करने में लगे रहे-
मोदी ने एक बार फिर से यादवों को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए कहा कि मेरा जन्म गुजरात में हुआ लेकिन हमने यदुवंश को द्वारका में तवज्जो दी। लालू पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आपने सभी यदुवंशियों को जहर पीने पर मजबूर कर दिया। मोदी ने कहा कि आप सत्ता के लालच में जहर पीने की बात कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि लालू अपने बेटे-बेटियों के लिए व्यवस्था करने में लगे हैं।
नीतीश ने पार्टी में बुला मेरी थाली छिन ली थी-
पीएम ने कहा, 'एक वक्त बिहार में मेरी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक थी। नीतीश ने मेरी पार्टी को खाने पर बुलाया था लेकिन उन्होंने थाली छीन ली। क्या बिहार में थाली परोस वापस लेने की पंरपरा है? लालू जी आपने ने तो जहर का पान अब किया मैंने तो पहले ही किया था। इनकी डीएनए में समस्या है। यह लोकतंत्र का डीएनए नहीं है। क्या यही लोकतंत्र का डीएनए है? जॉर्ज फर्नांडिस के साथ क्या किया गया?'
RJD का मतलब 'रोजाना जंगल राज का डर' -
इस रैली में मोदी ने आरजेडी का मतलब 'रोजाना जंगल राज का डर' बताया। मोदी ने रैली में आए लोगों से पूछा कि क्या आपको रोजाना जंगल राज का डर चाहिए?
Latest India News