विकास, सड़क और कारखानों की जगह सांप और जहर की बात हो रही है-
पीएम ने कहा, ' जहां विकास, सड़क और कारखानों की बात होनी चाहिए वहां सांप और जहर की बात हो रही है। कौन सांप है और कौन जहर है ये तुम दोनों का अंदरूनी मामला है। इसे कमरे में बैठकर तय कर लो लेकिन बिहार की जनता को तो जहर पीने पर मजबूर मत करो। बिहार की जनता को पानी चाहिए। उसे सांप और जहर की पहेली में मत उलझाओ।'
पीएम मोदी ने बिहार की जनता से किए चुनावी वादे-
- बिहार में 24 घंटे बिजली का वादा करता हूं।
- शिक्षा, रोजगार के लिए एनडीए को मौका दें, 60 महीने में बिहार के सपने पूरा करूंगा।
- समृद्ध बिहार के हमारे सपने के मद्देनजर हम राज्य को 50,000 करोड़ रूपए से अधिक राशि का एक बड़ा पैकेज देंगे।
इन कार्यक्रमो को दिखाई हरि झण्डी-
- 76,000 करोड़ रुपए की लागत वाली 'दीन दायाल ग्राम ज्योति योजना' का शुभारंभ।
- 10,000 करोड़ रपए की लागत वाली 'जगदीशपुर-हल्दिया' गैस पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत।
अगली स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News