1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकार को 1 फरवरी को बजट पेश करने से रोके चुनाव आयोग: मायावती

सरकार को 1 फरवरी को बजट पेश करने से रोके चुनाव आयोग: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किये जाने का स्वागत करते हुए अनुरोध किया है कि वह केन्द्र

mayawati- India TV Hindi
mayawati

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किये जाने का स्वागत करते हुए अनुरोध किया है कि वह केन्द्र की भाजपा नीत सरकार को चुनाव के बीच एक फरवरी को आम बजट पेश करने से रोके।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मायावती ने यहां एक बयान में आयोग से अनुरोध किया कि वह 4 फरवरी से 8 मार्च के बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिये केन्द्र सरकार से कहे कि वह पूर्व निर्धारित तिथि यानी एक फरवरी को आम बजट पेश ना करे, क्योंकि चुनाव के दौरान आम बजट पेश करके मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोग केन्द्र सरकार से कहे कि वह वर्ष 2012 की ही तरह सभी पांच राज्यों में मतदान की अंतिम तिथि यानी आठ मार्च के बाद किसी भी दिन बजट पेश करे।

बसपा अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान कार्यक्रम घोषित करने का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड और पंजाब में भी विधानसभा का चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी।

मायावती ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार द्वारा पुलिस तथा प्रशासन को संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिये लगातार इस्तेमाल किया जाता रहा है। आगे भी सपा की कामचला सरकार प्रशासनिक तंत्र का गलत इस्तेमाल कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि केन्द्रीय सुरक्षा बलों की अधिक से अधिक तैनाती हो तथा स्थानीय पुलिस पर भी कड़ी नज़र रखी जाये ताकि वह मनमाना और पक्षपाती रवैया ना अपना सके।

Latest India News