1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 5 मिनट चली मुलायम-शिवपाल की मीटिंग, अब अखिलेश से मिलेंगे मुलायम?

5 मिनट चली मुलायम-शिवपाल की मीटिंग, अब अखिलेश से मिलेंगे मुलायम?

समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश की सत्ता पर वर्चस्व के लिए चाचा शिवपाल यादव और CM भतीजे अखिलेश यादव के बीच दांवपेच का खेल जारी है।

शिवपाल यादव।- India TV Hindi
Image Source : PTI शिवपाल यादव।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश की सत्ता पर वर्चस्व के लिए चाचा शिवपाल यादव और CM भतीजे अखिलेश यादव के बीच दांवपेच का खेल जारी है। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रमुख और मंत्रीपद से इस्तीफा देने वाले शिवपाल ने शुक्रवार की सुबह पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात मुलायम के आवास पर हुई। हालांकि यह मुलाकात सिर्फ 5 मिनट ही चली और इसके बाद शिवपाल वापस लौट गए।

पढ़ें:
शिवपाल ने आक्रोशित समर्थकों से कहा, हम लोग नेताजी के साथ हैं
शिवपाल का मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा, सुलह की अंतिम कोशिश आज

सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल का प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। मुलायम सिंह यादव पार्टी और अपने परिवार को बिखरने से बचाने में जी-जान से लगे हुए हैं। खबरें आ रही हैं कि अब सपा सुप्रीमो अपने बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करेंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के बीच मची उथल-पुथल गुरुवार देर रात और बढ़ गई थी। शिवपाल यादव ने गुरुवार देर रात कैबिनेट मंत्री पद से अपना इस्तीफा अखिलेश यादव को भेज दिया जबकि उसके कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से भी अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को फैक्स कर दिया। शिवपाल के दोनों इस्तीफों को नामंजूर कर दिया गया था।

Latest India News