1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘साइकिल’ पर दंगल: चुनाव आयोग से मिले मुलायम, कल रामगोपाल भी जाएंगे

‘साइकिल’ पर दंगल: चुनाव आयोग से मिले मुलायम, कल रामगोपाल भी जाएंगे

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की लड़ाई आज लखनऊ से दिल्ली पंहुच गई। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात करके पार्टी और चुनाव चिन्ह साइकिल पर अपना हक जताया। सूत्रों के

mulayam singh yadav- India TV Hindi
mulayam singh yadav

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की लड़ाई आज लखनऊ से दिल्ली पंहुच गई। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात करके पार्टी और चुनाव चिन्ह साइकिल पर अपना हक जताया। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह ने चुनाव आयोग को ताज़ा राजनीतिक घटनाक्रम की जानाकारी दी। अखिलेश और रामगोपाल की कार्रवाई को पार्टी के संविधान के खिलाफ बताया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

EC पहुंचे मुलायम, किसकी होगी साइकिल?

पार्टी और चुनाव चिन्‍ह साइकिल पर दावा करने आज मुलायम सिंह चुनाव आयोग पहुंचे। चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह यादव को 4.30 मिलने का वक्त दिया था। मुलायम सिंह यादव समय पर अपने साथ भाई शिवपाल यादव, दोस्त अमर सिंह और जया प्रदा को लेकर पहुंचे।

कल अखिलेश गुट करेगा आयोग से मुलाकात

दूसरी ओर अखिलेश खेमा भी कल आयोग से मिलेगा। रामगोपाल यादव ने भी चुनाव आयोग से समय मांगा था और चुनाव आयोग ने रामगोपाल यादव को कल सुबह साढ़े 11 बजे समय दिया है। हालांकि मुलायम हथियार डालते दिख रहे हैं। मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाए गए अधिवेशन को स्थगित कर दिया है।

Latest India News