चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अलग हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने नई पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि आवाज-ए-पंजाब का मकसद बेहाल पंजाब को खुशहाल करना है और यह एक इंकलाबी आवाज है। सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि यह पार्टी सिखाती है, जुल्म करना पाप है, लेकिन उसे सहना उससे भी बड़ा पाप है। लोग सरकार में बदलाव चाहते हैं, ऐसा नेता चाहते हैं जो कमजोरी को ताकत में तब्दील कर दें। सिद्धू ने खुलासा किया कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि घरवाली को चुनाव लड़वाओ, तुम सिर्फ प्रचार करो।
Also read:
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा-
- पंजाब में काले बादल अब भी मंडरा रहे हैं
- हमारी लड़ाई पार्टियों से नहीं, बल्कि उन्हें चलाने वालों से है
- बीजेपी में मुझे डेकोरेशन पीस बनाकर रखा गया
- 200 रैलियां की, लेकिन जब सरकार बनी तो मंच से उतार दिया
- सिद्धू कम बोलता है, लेकिन जब बोलता है, तो किसी को छोड़ता नहीं
- मैं दो साल पहले मैंने राज्यसभा की सदस्यता लेने से इंकार कर दिया था
- मैंने राज्यसभा सदस्यता लेते वक्त कहा था कि अगर राज्यसभा मुझे पंजाब ले जाती है तो वह मेरे लिए तीर्थ स्थान है
- राज्यसभा के इस्तीफे से अरविंद केजरीवाल का लेना-देना नहीं
- केजरीवाल ने आधा सच बोला
- केजरीवाल ने कहा आप नहीं घरवाली को लड़ा दो
- केजरीवाल की नीयत जानना चाहता था
- केजरीवाल ने कहा आप सिर्फ चुनाव प्रचार करो
- पंजाब में सीटे मांगने की बात झूठी
- आप को जी –हुजूरी वाले लोग चाहिए
AAP से निकाले गए छोटेपुर पर इस पार्टी की नजर
इस नई पार्टी में नवजोत सिंह के साथ पूर्व अकाली दल विधायक परगट सिंह और लुधियाना से निर्दलीय विधायक सिमरजीत सिंह बैंस भी शामिल हैं। इस पार्टी से जुड़े लोगों की नज़र आम आदमी पार्टी से निकाले गए सुच्चा सिंह छोटेपुर पर भी है। छोटेपुर को साथ जोड़ने से इस नई पार्टी को अपने संगठन को मज़बूत करने में काफी सहायता मिल सकती है।
गौरतलब है कि बीजेपी से नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू इससे पहले अमृतसर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।
Latest India News