मुंबई: कोंकण के तट पर स्थित अपने गांव में सामाजिक बहिष्कार का सामना करने वाले एक दंपति ने दक्षिण मुंबई के वरसा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास पर गणेश पूजा की।
परमानंद हावलेकर और उनकी पत्नी प्रीतम कल मंत्रालय (राज्य सचिव) के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति के साथ पहुंचे। गांववालों ने उनके गणेश पूजा करने पर रोक लगा दी थी। अधिकारी ने बताया कि उनकी परेशानी का पता चलने के बाद फडणवीस ने उन्हें वरसा बुलाया था।
Also read:
- मुंह में गिरा सांप, नींद में दांतों से चबाकर गर्दन निगल गया ये युवक
- सिद्धू की नई पार्टी का ऐलान, कहा- ‘केजरीवाल के नाम बड़े और दर्शन छोटे’
सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ इंसाफ की मांग करते हुए कल रात से यह दंपति मंत्रालय के बाहर धरने पर बैठा था। सिंधुदुर्ग जिले की कुदल तहसील के महादेवच्चे करवाडे गांव की जात पंचायत ने उन्हें बहिष्कृत कर दिया था।
महाराष्ट्र में जाति पंचायत का यह घिनौना स्वरूप पिछले माह भी देखने को मिला था जब पुणे के 45 वर्षीय एक ऑटो रिक्शावाले ने एक अवैध जाति न्यायाधिकरण से निरंतर प्रताड़ना झेलने के बाद आत्महत्या कर ली थी।