1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू यादव ने ट्विटर पर पूछा, गरीब डाटा खाएगा या आटा

लालू यादव ने ट्विटर पर पूछा, गरीब डाटा खाएगा या आटा

ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को रिलायंस जियो का ऑफर कुछ खास पसंद नहीं आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने शनिवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो सर्विस के अंतर्गत सस्ते दर पर डेटा उपलब्ध कराए जाने को लेकर तंज कसा है।

लालू यादव।- India TV Hindi
लालू यादव।

पटना: ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को रिलायंस जियो का ऑफर कुछ खास पसंद नहीं आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने शनिवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो सर्विस के अंतर्गत सस्ते दर पर डेटा उपलब्ध कराए जाने को लेकर तंज कसा है। 

इन्हें भी पढ़ें:

सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत: वरुण गांधी
AAP के लिए करारा झटका है सिद्धू का राजनीतिक मोर्चा? 
70 फीसदी युवा मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में: सर्वे

आरजेडी सुप्रीमो ने जियो के सस्ते दर पर डेटा उपलब्ध कराए जाने के ऑफर पर तंज कसते हुए एक ट्वीट में लिखा कि गरीब डाटा खाएगा या आटा? उन्होंने आगे कहा कि डाटा सस्ता है जबकि आटा महंगा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने ट्वीट के जरिए कॉल ड्रॉप की समस्या पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखआ है, ‘यही उनकी देश बदलने की परिभाषा है। लगे हाथ यह भी बता दो, कॉल ड्रॉप की समस्या कौन सुलझाएगा?’ लालू यादव के दोनों बेटे बिहार सरकार में मंत्री हैं। लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं वहीं बड़े बेटे तेजप्रताप के जिम्मे स्वास्थ्य मंत्रालय है।

पहले सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले लालू ने हाल के दिनों में ट्विटर और फेसबुक को विपक्षियों पर निशाना साधने के लिए खासा इस्तेमाल किया है। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनावों में भी लालू ने इन सोशल मीडिया वेबसाइट्स का जमकर उपयोग किया था। अपने भाषणों के चुटीले अंदाज के लिए मशहूर लालू ट्विटर पर भी अपने उसी अंदाज में नजर आते हैं। पूर्व रेल मंत्री ट्विटर पर 51 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि उनके फॉलोवर्स की संख्या 3.73 लाख है।

Latest India News